फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Farmer leaders protesting outside the police station were attacked with a tractor and three arrested.

Jalandhar News: थाने के बाहर धरना दे रहे किसान नेताओं पर ट्रैक्टर चढ़ाकर मारने का प्रयास, तीन गिरफ्तार

Thu, 02 Oct 2025 08:43 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 08:43 PM IST
विज्ञापन
Farmer leaders protesting outside the police station were attacked with a tractor and three arrested.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। अमृतसर में थाने के बाहर धरना दे रहे किसान नेताओं पर ट्रैक्टर चढ़ाकर उन्हें मारने का प्रयास किया गया। इस मामने में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बलवीर सिंह निवासी गांव बोपाराए कलां ने पुलिस को बताया है कि वह भारतीय किसान यूनियन एकता संघर्ष ब्लॉक चौगावां के प्रधान हैं। उनके साथी रजिंदर सिंह के पक्ष में प्रशासन के खिलाफ थाना लोपोके के बाहर धरना लगाया था।

गेट के सामने ही कच्ची सड़क पर बैठे हुए थे। शांतिपूर्ण धरना चल रहा था। ट्रैफिक बिना किसी रुकावट चल रही थी। इसी दौरान उनके प्रधान सविंदर सिंह कलेर निवासी राम तीरथ को फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह राम सिंह बोल रहा है। आपने जो धरना लगाया गया है गैर कानूनी है। इस धरने को उठा लो वरना वह 10 मिनट में आ रहा है। उन्होंने काफी समझाने की कोशिश की मगर राम सिंह ने फोन काट दिया। कुछ देर बाद राम सिंह ट्रैक्टर पर सवार होकर आया। उसके साथ सुखदेव सिंह, गुरबीर सिंह ,जगदीप सिंह, जसवीर सिंह और गुरविंदर सिंह ट्रैक्टर पर सवार थे। इसके अलावा कुछ लोग कारों में भी आए। उन्हें जान से करने के इरादे से उन पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। उन्होंने भाग कर अपनी जान बचाई। इसके बाद उनके साथियों ने कुछ लोगों को पकड़ लिया। कुछ मौके से फरार हो गए। मुख्य आरोपी राम सिंह, उसके साथी सुखदेव सिंह प्रधान और गुरप्रीत सिंह को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया है। थाना लोपोके की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed