फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Farmer commits suicide

कर्ज से परेशान किसान ने की खुदकुशी, पंद्रह लाख रुपये का था कर्ज, जमीन थी तीन कनाल

Fri, 21 Aug 2020 04:39 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
Farmer commits suicide
परमजीत सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : FIROZPUR
जीरा विधानसभा हलके के गांव झतरा में शुक्रवार को एक पचास वर्षीय किसान ने कर्ज से परेशान होकर खुदकुशी कर ली है। किसान पर 15 लाख रुपये का कर्ज था। किसान के कुर्ते से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। उधर, थाना जीरा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक किसान परमजीत सिंह (50) पुत्र बलवंत सिंह वासी गांव झतरा के पास तीन कनाल जमीन थी। परमजीत सिंह ने कई लोगों से लगभग पंद्रह लाख रुपये का कर्ज लिया हुआ था। जमीन थोड़ी होने के कारण कर्ज उतार नहीं पा रहा था। जिस कारण किसान परमजीत परेशान रहता था। शुक्रवार को सुबह उसने अपने खेत में लगे ट्यूबवेल पर जाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को किसान की जेब में से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें लिखा है कि किसान जत्थेबंदी उनके परिवार की देख-रेख करे कोई भी व्यक्ति परिवार को तंग न करें। यह भी लिखा है कि उसके पास बहुत कम जमीन है। इसीलिए कर्ज उतार नहीं पा रहा है। उसे कोई रास्ता नहीं दिख रहा है, इसीलिए अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा हूं। सुसाइड नोट के अंत में लिखा है कि वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह। दूसरी तरफ पुलिस ने सुसाइड नोट लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed