फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Famous Musician BS Narang Passed away in Jalandhar of Punjab

हंसराज हंस व जसबीर जस्सी को संगीत सिखाने वाले प्रसिद्ध संगीतकार बलदेव शरण नारंग का निधन

Wed, 03 Mar 2021 02:14 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 03 Mar 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Famous Musician BS Narang Passed away in Jalandhar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

विश्व प्रसिद्ध संगीतकार बलदेव शरण नारंग का मंगलवार को हृदय गति रुकने से स्वर्गवास हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही संगीत व कला की दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई। शाम चौरासी घराने से जुड़े 76 वर्षीय नारंग हंसराज हंस, जसबीर जस्सी व सर्बजीत चीमा जैसे मशहूर गायकों के उस्ताद थे।

विज्ञापन


उनका अंतिम संस्कार बुधवार को हरनामदास पुरा के श्मशान घाट में होगा। एक संगीत शिक्षक के रूप में हजारों बच्चों को कला से जोड़ने वाले नारंग डीएवी कॉलेज में संगीत के प्रोफेसर रह चुके थे। बीएस नारंग इन दिनों गुजराल नगर में रह रहे थे।
विज्ञापन


संगीत की दुनिया से जुडे दीपक बाली के मुताबिक, प्रोफेसर बीएस नारंग का जन्म नकोदर में हुआ था और वहीं वे बड़े हुए। संगीत की शुरुआती शिक्षा उन्होंने अपने पिता पंडित केसर चंद से ली। इसके बाद हुसन लाल, उस्ताद करम सिंह चक्रबर्ती, डॉ. एसएल मिश्रा व पंडित केएस जसरा से तालीम हासिल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जालंधर के दोआबा कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 1973 में डीएवी कॉलेज में बतौर संगीत प्रोफेसर ज्वाइन किया। अपने संगीत के सफर में उन्होंने सारंगी वादक उस्ताद सबरी खान और उस्ताद सलामत अली खान साहब के साथ भी उन्होंने कला का प्रदर्शन किया और इसी कारण वह विश्व विख्यात हो गए। उन्होंने लंदन, बर्मिंघम, स्कॉटलैंड समेत विदेश में भी कई शो किए। इसके अलावा जालंधर के बाबा हरिवल्लभ संगीत सम्मेलन, दिल्ली के सप्तश्वर, कोलकाता में फोर्ट विलियम और मुंबई के संगीत सम्मेलन समेत कई संगीत समारोहों में उन्होंने प्रस्तुति दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed