{"_id":"644d4c89a2beef3b460623ca","slug":"family-members-accused-of-assaulting-a-mentally-retarded-student-abohar-news-c-60-1-spkl1001-8-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: परिजनों ने लगाए मंदबुद्धि छात्र से मारपीट के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: परिजनों ने लगाए मंदबुद्धि छात्र से मारपीट के आरोप
Sat, 29 Apr 2023 10:27 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sat, 29 Apr 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अबोहर। स्थानीय अजीमगढ़ स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल के एक मंदबुद्धि छात्र के परिजनों ने स्कूल अध्यापिका पर उनके बेटे को बुरी तरह से पीटने के कथित आरोप लगाए हैं। घायल छात्र को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
उपचाराधीन नई आबादी निवासी करीब 13 वर्षीय गौरव के पिता ने बताया कि कल शुक्रवार को जब उसका बेटा छुट्टी के बाद घर आया तो उसकी मां ने देखा कि उसकी पीठ पर चोटों के निशान थे। उसकी मां द्वारा पूछने पर बच्चे ने बताया कि उसे टीचर ने पीटा है। जब उन्होंंने इस संबंध में स्कूल अध्यापिका से बात की तो उन्होंने मारपीट करने से साफ इन्कार कर दिया। स्कूल अध्यापिका गुरविंदर से बात करने पर उसने बताया कि बच्चे के साथ स्कूल में किसी प्रकार की मारपीट नहीं हुई है हालांकि उक्त बच्चा काफी शरारती किस्म का है। इसके बारे में उसके माता पिता को कई बार सूचित किया गया है। स्कूल से जाने के बाद रास्ते में उससे किसने मारपीट की उसका उन्हें नहीं पता। इधर, सरकारी अस्पताल में बच्चे का इलाज कर रहे डाॅ. संदीप कुमार ने बताया कि मंदबुद्धि बच्चे के शरीर पर चोटों के निशान हैं। इसकी एमएलआर काटकर पुलिस को दे दी गई है।
फोटो एबीआर 2 : सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन मंदबुद्धि छात्र।