{"_id":"6720a3ca577147cafb03ea6e","slug":"encounter-between-police-and-miscreants-in-jalandhar-one-accused-arrested-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Encounter: जालंधर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, पुलिस ने पीछा कर आरोपी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Encounter: जालंधर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, पुलिस ने पीछा कर आरोपी पकड़ा
Tue, 29 Oct 2024 03:37 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 29 Oct 2024 03:37 PM IST
सार
पंजाब के जालंधर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां चली है। तीन थानों की पुलिस ने पीछा कर एक बदमाश को गिरफ्तार है।
विज्ञापन
मौके पर गोलियों के खोल।
- फोटो : संवाद
विस्तार
दिवाली से दो दिन पहले जालंधर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। जालंधर के जमशेर मंगलवार को पुलिस और बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ गोलियां चली। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने एक बदमाश का पीछा कर संसारपुर से गिरफ्तार कर लिया है। घटना स्थल से गोलियों के कुछ खोल बरामद हुए हैं। पुलिस जल्द प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा करेगी। हालांकि अभी उच्च अधिकारियों ने इस मामले में चुप्पी साधी हुई है।
घटना के दौरान मौके पर मौजूद शख्स ने बताया कि गांव थेड़े के एक युवक के पीछे कई दिनों से पुलिस पीछे लगी हुई थी। कुछ दिन पहले गांव कुकड़ में दो पक्षों में झड़प हुई थी। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया था। इसके बाद वह मंगलवार को गाड़ी में सवार होकर आया था, लेकिन उसके आने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद पुलिस ने बदमाश को पकड़ने के लिए उसका पीछा किया। उक्त बदमाश गाड़ी पर सवार था, जैसे ही वह गांव जमशेर के पास पहुंचा तो यहां पुलिस ने उसे घेर लिया।
पुलिस से बचने के लिए बदमाश ने जैसे ही गाड़ी भगाई तो उसकी गाड़ी खंभे से टकरा गई। खंभे से टकराने के बाद उसकी गाड़ी का टायर फट गया था। कुछ दूरी पर गांव वासियों की मदद से 3 थानों की पुलिस ने उसे काबू कर लिया है। इस घटना के दौरान पुलिस और युवक के बीच ताबड़तोड़ गोलियां भी चली हैं।
विज्ञापन
जमशेर थाना की पुलिस ने युवक को काबू किया है। मौके पर मौजूद दुकानदारों ने भी गोलियां चलने की घटना के बारे में बताया है। बता दें कि गुप्त सूचना मिलने पर जमशेर पुलिस सड़क के पास स्थित गुरुद्वारे के पास पहुंची, जहां अड्डे के पास बदमाशों द्वारा गोलियां चलाई गई, वहीं पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने 5 से 6 राउंड फायर किए गए।