फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Eleven hundred passengers travelling without ticket were caught during checking in trains, Rs 7 lakh fine was collected

Jalandhar News: ट्रेनों में चेकिंग कर बेटिकट ग्यारह सौ यात्री पकड़े, सात लाख जुर्माना वसूला

Mon, 09 Jun 2025 10:26 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Mon, 09 Jun 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
Eleven hundred passengers travelling without ticket were caught during checking in trains, Rs 7 lakh fine was collected
दस मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में औचक दी दबिश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। गर्मियों की छुट्टियों में रेलगाड़ियों में यात्रियों की बहुत भीड़ है। रेल अधिकारियों ने टिकट निरीक्षकों के संग दस मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में औचक चेकिंग की। चेकिंग के दौरान बिना टिकट सफर करते ग्यारह सौ यात्रियों को काबू कर सात लाख रुपये जुर्माना वसूल किया है।

रेल डिवीजन फिरोजपुर के प्रबंधक संजय साहू व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में बिना टिकट यात्रा कर रहे 11 सौ से ज्यादा यात्रियों को काबू कर उनसे लगभग सात लाख रुपये से अधिक का राजस्व एकत्रित किया गया। अहमदाबाद जम्मूतवी एक्सप्रेस, जम्मूतवी-गांधीनगर एक्सप्रेस, जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस, पंजाब मेल, अमृतसर हावड़ा मेल, अमृतसर कटिहार एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, पश्चिम एक्सप्रेस तथा सचखंड एक्सप्रेस ट्रेनों में विशेष टिकट जांच की गई। सैनी ने यात्रियों से वैध टिकटों के साथ यात्रा करने, ट्रेनों में चढ़ने-उतरने के लिए उचित कतार बनाए रखने, क्यूआर-सक्षम सुविधाओं के साथ डिजिटल भुगतान के विकल्पों का उपयोग करने, ज्वलनशील वस्तुओं को ले जाने से बचने, प्लेटफार्म बदलने के लिए फूट ओवर ब्रिज (एफओबी) का प्रयोग करने और यात्रा करते समय वैध पहचान पत्र प्रस्तुत करने का आग्रह किया। यह टिकट चेकिंग अभियान मंडल के सभी रेल लाइनों पर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed