{"_id":"645da5c478241ce0ea0369e4","slug":"election-commission-not-taken-action-against-mlas-of-aap-in-violation-of-orders-during-jalandhar-by-election-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर उपचुनाव: मतदान के दौरान पोलिंग बूथों पर दिखे थे आप के पांच बाहरी विधायक, चुनाव आयोग ने नहीं की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर उपचुनाव: मतदान के दौरान पोलिंग बूथों पर दिखे थे आप के पांच बाहरी विधायक, चुनाव आयोग ने नहीं की कार्रवाई
Fri, 12 May 2023 08:04 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 12 May 2023 08:04 AM IST
सार
चुनाव आयोग के नियम के अनुसार मतदान से 48 घंटे पहले प्रचार बंद होने के साथ ही सभी बाहरी लोगों को संबंधित इलाका छोड़ देना होता है। सत्ताधारी पार्टी के छह विधायक पोलिंग के दौरान लोकसभा क्षेत्र में घूमते रहे और चुनाव आयोग के किसी भी ऑब्जर्वर की उन पर नजर नहीं पड़ी।
विज्ञापन
जालंधर उपचुनाव।
- फोटो : फाइल
विस्तार
जालंधर लोकसभा उपचुनाव में बुधवार को मतदान के दौरान चुनाव आयोग के आदेशों का उल्लंघन कर पोलिंग बूथ पर मौजूद रहे आम आदमी पार्टी के बाहरी जिलों के छह में से पांच विधायकों पर चुनाव आयोग ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। बुधवार को इन विधायकों की वीडियो वायरल होती रही, लेकिन अब तक किसी को नोटिस तक जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
शाहकोट में बाबा बकाला के आप विधायक दलबीर सिंह टौंग पर केस दर्ज कर उसे जमानत पर छोड़ा गया, लेकिन पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की है, उसमें टौंग का नाम नहीं है। एसपी मनप्रीत सिंह का कहना है कि विधायक पर मामला दर्ज है, उनका नाम जिमनी में शामिल कर नामजद कर जमानत देकर छोड़ा गया है। पुलिस ने सफाई देते हुए कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर अज्ञात लोगों पर दर्ज हुआ था, लेकिन बाद में जब थानेदार बलजीत मौके पर पहुंचे तो वहां विधायक दलवीर मौजूद थे थे। केस तो पहले वीडियो के आधार पर ही दर्ज हो गया था, उसके बाद दलवीर सिंह को केस में नामजद कर जमानत दे दी गई।
विज्ञापन
अमृतसर जिले की बाबा बकाला सीट के आप विधायक दलबीर सिंह टौंग, अमृतसर सेंट्रल के विधायक अजय गुप्ता, अमृतसर वेस्ट के विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू, फरीदकोट की जैतो सीट से विधायक अमोलक सिंह, लुधियाना ईस्ट के विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला और लुधियाना वेस्ट के विधायक गुरप्रीत गोगी आयोग के आदेशों के विरुद्ध बुधवार को जालंधर में प्रचार करते रहे।
विज्ञापन
यह है नियम
चुनाव आयोग के नियम के अनुसार मतदान से 48 घंटे पहले प्रचार बंद होने के साथ ही सभी बाहरी लोगों को संबंधित इलाका छोड़ देना होता है। जालंधर में भी प्रचार बंद होने के बाद, आयोग ने राज्य के दूसरे हिस्सों से आए लोगों को लोकसभा क्षेत्र छोड़कर चले जाने को कहा। सत्ताधारी पार्टी के छह विधायक पोलिंग के दौरान लोकसभा क्षेत्र में घूमते रहे और चुनाव आयोग के किसी भी ऑब्जर्वर की उन पर नजर नहीं पड़ी।
गोलमोल जवाब दे रहे अफसर
इलेक्शन तहसीलदार सुखदेव कुमार का कहना है कि वह इस बारे में कुछ नहीं बता सकते। एक विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। बाकी आप जिला शिकायत सेल नोडल अधिकारी जिला टाउन प्लान अमित मिन्हास से बात कर लो। अनूप मिन्हास का कहना है कि किसी को नोटिस जारी नहीं किया गया है। वह इस बारे में कुछ नहीं बता सकते।
चौधरी कर्मजीत कौर के विधायक बेटे के सहयोगियों पर केस
गोराया में कांग्रेस विधायक विक्रम चौधरी के सहयोगियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। यह मामला गुरप्रीत सिंह सहोता निवासी बड़ा पिंड की शिकायत पर दर्ज किया गया है। आरोप है कि मतदान वाले दिन विधायक विक्रम चौधरी के साथ दो गाड़ियां घूम रही थीं, जिसमें एक चंडीगढ़ व दूसरी पटियाला नंबर की थी। चंडीगढ़ नंबर वाली गाड़ी में सन्नी सिद्धू अपने तीन सहयोगियों के साथ बैठा था। पटियाला नंबर वाली गाड़ी में लुधियाना से योगेश हांडा व अशोक पोपले बैठे थे।