फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Elderly dies in a fight over money transactions

रुपयों के लेनदेन के झगड़े में बुजुर्ग की मौत

Wed, 30 Mar 2022 10:36 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Elderly dies in a fight over money transactions
जलालाबाद (फिरोजपुर)। क्षेत्र के राजपूता मोहल्ला में रुपयों के लेनदेन के हुए झगड़े में एक साठ साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। आरोपियों ने बुजुर्ग के सिर को दीवार से जोर से मारा, जो बेसुध हो गए, उन्हें स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे तो डाक्टरों ने मृत बता दिया। सूचना पर वारदात स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीड़ितों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी मौके से फरार हो हैं। जबकि एक आरोपी का मोबाइल वहीं गिर गया था, जिसे बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

मृतक मंगल सिंह (60) निवासी राजपूता मोहल्ला के बेटे गुरप्रीत सिंह और बेटी वीना रानी ने बताया कि उनके पिता ने किसी कामकाज के लिए रमन नामक व्यक्ति से तीन लाख रुपये उधार लिए थे। गुरप्रीत ने कहा कि आरोपी उनके पास दुकान पर पैसे लेने आए थे तो उन्होंने कहा कि पिता बीमार हैं, कुछ दिन ठहर जाओ, तुम्हें पैसे मिल जाएंगे। आरोपी फिर उनके घर आकर पिता मंगल से झगड़ा करने लगे। यही नहीं आरोपी पिता का सिर दीवार में मारने लगे। इससे पिता खून से लथपथ हो गए और बेसुध होकर जमीन पर गिर गए। जब जख्मी हालत में पिता को स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे तो डाक्टरों ने उन्हें मृत बता दिया। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए। एक आरोपी का मोबाइल वहीं पर गिर गया। थाना सिटी के प्रभारी अमनदीप सिंह पुलिस पार्टी समेत वारदात स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पारिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed