फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   drugs seized from border by bsf

फिरोजपुरः लॉकडाउन में जारी है नशे की तस्करी, बीएसएफ ने सरहद से बरामद की आठ किलो हेरोइन

Thu, 14 May 2020 05:33 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 14 May 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
drugs seized from border by bsf
प्रतीकात्मक तस्वीर
बीएसएफ और सीआईए स्टाफ फिरोजपुर ने संयुक्त आपरेशन चलाकर पाक तस्करों द्वारा भेजी गई हेरोइन की खेप फेंसिंग पार खेतों से पकड़ी है। भारतीय तस्करों ने गेहूं की कटाई के बहाने फेंसिंग पार खेतों में जाकर हेरोइन की खेप लेकर आनी थी कि सीआईए स्टाफ को इसकी भनक लग गई। यह घटना फिरोजपुर सेक्टर के तहत बीएसएफ की बीओपी डीटी मल के पास हुई।
विज्ञापन


खुफिया सूत्रों के मुताबिक सीआईए स्टाफ को किसी ने जानकारी दी कि पाक तस्करों ने भारतीय तस्करों के लिए हेरोइन की खेप भेजी है, जो बीएसएफ की बीओपी डीटी मल के पास फेंसिंग पार खेतों में छिपाकर रखी है। सीआईए स्टाफ ने बीएसएफ से तालमेल कर उक्त खेप के लिए संयुक्त आपरेशन चलाया। बीएसएफ को बीओपी डीटी मल के पास सरहद पर लगी फेंसिंग पार खेत में हेरोइन के पैकेट बरामद हुए, हेरोइन का वजन सात किलो 700 ग्राम आंका गया है।
विज्ञापन


सीआईए स्टाफ और बीएसएफ उक्त व्यक्ति से पूछताछ कर रही है, जिसके खेत से हेरोइन बरामद हुई है। मालूम हो कि बीओपी के पास से कई बार हेरोइन की खेप पुलिस और बीएसएफ ने पकड़ी है। बताया जा रहा है कि इस एरिया से हेरोइन की खेप लाना आसान है। कई बार सुरक्षा एजेंसियों को यहां जमीन खोदने पर हेरोइन के पैकेट मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed