फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   ED sat for eight years withholding investigation, Punjab Police took Majithia to jail

जालंधर : ईडी आठ साल से जांच रोककर बैठी रही, पंजाब पुलिस ने मजीठिया को जेल की सैर कराई

Fri, 25 Feb 2022 02:20 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 02:20 AM IST
विज्ञापन
ED sat for eight years withholding investigation, Punjab Police took Majithia to jail
ईडी आठ साल से जांच रोककर बैठी रही, पंजाब पुलिस ने मजीठिया को जेल की सैर कराई
विज्ञापन

ईडी की फाइल पर हुई कार्रवाई, कनाडा के मंत्री तक का नाम ईडी की फाइल में
सुरिंदर पाल
जालंधर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छह हजार करोड़ के भोला ड्रग रैकेट की जांच के दौरान 2014 में अकाली दल के माझे के जरनैल बिक्रम सिंह मजीठिया को जांच में शामिल किया था और आठ साल से ईडी ने मजीठिया के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, अलबत्ता पंजाब पुलिस ने मजीठिया को जेल की सैर करवा दी। हालांकि जांच में कनाडा के मंत्री से लेकर कई पावरफुल लोगों के भी नाम थे, इस कारण मामले को ठंडे बस्ते में रखा गया। ईडी की फाइल के महत्वपूर्ण मुद्दों को ही आधार बनाकर पंजाब पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम आगे की जांच कर रही है।
मजीठिया की शादी में कनाडा से आया था ड्रग तस्कर: पूर्व इंटरनेशनल पहलवान और पंजाब पुलिस के बर्खास्त डीएसपी जगदीश भोला ने पहली बार अपनी जुबान से बिक्रम सिंह मजीठिया का नाम लिया था। छह हजार करोड़ के ड्रग रैकेट के सरगना जगदीश भोला ने ही खुलासा किया था कि कनाडा के ड्रग तस्कर पिंदी और सतप्रीत सत्ता कनाडा से बिक्रम मजीठिया की शादी अटेंड करने भारत आए। सतप्रीत सत्ता और कई अन्य एनआरआई कनाडा से मजीठिया की शादी में आए थे। मजीठिया ने सतप्रीत सत्ता को एक गनमैन, ड्राइवर और कार उपलब्ध करवाई। सतप्रीत सत्ता बिक्रम मजीठिया से चंडीगढ़ के सेक्टर-39 में मिली सरकारी कोठी में ही रुकता था। सतप्रीत सत्ता मजीठिया के अमृतसर और चंडीगढ़ स्थित सरकारी घर में ठहरता। मजीठिया के साथ सभी समारोह में जाता रहता था। सत्ता ने मजीठिया के साथ अमृतसर खालसा कॉलेज में हुए सरकारी कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया, जिसमें कनाडा के सांसद टिम उप्पल भी शामिल हुए थे। मजीठिया ने खुद ईडी की जांच में खुलासा किया कि उसे सतप्रीत सिंह कनाडा के मंत्रियों और कनाडा सांसद के साथ मिला था। सतप्रीत सिंह वहां न्याय, सेहत और उद्योग मंत्री एनन रॉक का स्पेशल असिस्टेंट था। वह कनाडा सरकार के प्रतिनिधिमंडल के तौर पर भी आया। हिमाचल के बद्दी में एमबीपी फार्मास्युटिकल्स कंपनी चलाने वाले जगजीत चहल और बिट्टू औलख ने पिंदी, सत्ता और लाडी को कनाडा में स्यूडोफेड्रिन भेजी थी। चहल के अनुसार, बिट्टू औलख ने ही उसे बताया कि मजीठिया चाहते हैं कि वह सत्ता पिंदरी व लाडी की मदद करें। ईडी की फाइल के मुताबिक, अफसरों ने पूछताछ के दौरान मजीठिया को जगदीश भोला के बयान की फोटोकॉपी दिखाई। इस बयान में कहा गया कि चहल ने पिंदी व सत्ता को कनाडा में स्यूडोफेड्रिन भिजवाई थी और इसमें हुए 1.5 करोड़ के विवाद को मजीठिया ने ही निपटाया था। चहल ने बताया कि उसने भी मजीठिया को 2007-2012 के दौरान चुनाव के लिए 35 लाख रुपये दिए। ये रुपये उसने मजीठिया के अमृतसर स्थित घर पर 7-8 किश्तों में दिए। वह मजीठिया के पीए करतार सिंह को फोन करके मुलाकात का समय लेता था।
विज्ञापन

मजीठिया को ईडी ने एक बार बुलाया तो अधिकारी का हो गया था तबादला
निरंजन सिंह वह अफसर हैं, जिन्होंने भोला ड्रग रैकेट मामले में पंजाब के पूर्व मंत्री और अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से 2014 में पूछताछ की थी। इसके कुछ समय बाद ही निरंजन सिंह का तबादला कोलकाता कर दिया गया था। फाइल की जांच रुक गई और पंजाब में मामला तूल पकड़ गया। मामला हाईकोर्ट गया तो तबादले पर स्टे जारी कर दिया। साथ ही ड्रग्स केस के जांच अधिकारी के तौर पर भी उन्हें बरकरार रखने के आदेश दिए गए। उस समय यह विभाग अरुण जेटली के अधीन था और 2014 में मजीठिया अमृतसर में लोकसभा चुनाव के दौरान अरुण जेटली के चुनाव प्रभारी थे। 2016 में निरंजन सिंह एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट के डिप्टी डायरेक्टर पदोन्नत हुए थे। निरंजन सिंह ने मोहाली की अदालत में कहा था कि मजीठिया ने पूछताछ के दौरान पूरा सहयोग नहीं दिया। निरंजन सिंह रिटायर हो गए, लेकिन ईडी ने दोबारा उस फाइल को नहीं खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकाली नेताओं के नाम ड्रग रैकेट में
1- अमृतसर में 194 किलो हेरोइन बरामदगी मामले में अकाली नेता और सबअॅार्डिनेट सर्विसिज बोर्ड (एसएसबी) के पूर्व मेंबर अनवर मसीह को पंजाब पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बुधवार गिरफ्तार किया था। गांव सुलतानविंड में मसीह के घर से 194 किलो से अधिक हेरोइन और बड़ी मात्रा में अन्य नशीले पदार्थ और रासायन बरामद हुए थे। मामले में मोहाली में केेस दर्ज हुआ था।
2- शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम सोंधी हैप्पी को अमृतसर एयरपोर्ट के निकट 22 किलो हेरोइन के साथ डीआरआई की टीम ने काबू कर लिया था।
3- अकाली दल की महिला विंग की जिला महासचिव जसविंदर कौर जस्सी सहित पांच लोगों गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही घर से 1 किलो 10 ग्राम हेरोइन भी बरामद की गई है।

4- स्पेशल टास्क फोर्स बार्डर रेंज अमृतसर द्वारा पूर्व अकाली सरपंच गुरदीप सिंह राणो व उसके तीन साथियों को पांच किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था।
5- गुजरात से जब्त 3000 किलो हेरोइन अमृतसर के कुख्यात ड्रग मामले के आरोपी और पूर्व अकाली नेता अनवर मसीह से जुड़ी पाई गई। एनआईए को मामला मिलने के बाद टीमें भारी पुलिस बल के साथ अनवर मसीह के अमृतसर स्थित घर पर दबिश देने पहुंची थी और वहां से काफी कुछ बरामद भी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed