{"_id":"62815c8d98b9925782253496","slug":"drunken-youth-fired-bullets-kapurthala-news-pkl4507305167","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपूरथला : बाहरी जिले से आए नशे में धुत युवकों ने चलाई गोलियां, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरथला : बाहरी जिले से आए नशे में धुत युवकों ने चलाई गोलियां, दो लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपूरथला। गांव बूट में रविवार को देर शाम पुरानी रंजिश में कुछ युवकों ने फायरिंग कर दो युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को सिविल अस्पताल कपूरथला के इमरजेंसी वार्ड में दाखिल करवाया गया है। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की है। जानकारी के अनुसार दोनों घायलों में एक युवक वह भी है, जो अज्ञात युवकों का साथी है।
सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उपचाराधीन घायल विशाखा सिंह के तीमारदार सुरजीत सिंह निवासी गांव बूट ने बताया कि रविवार को गांव में धार्मिक आयोजन चल रहा था कि देर शाम अचानक 10-12 अज्ञात युवक आए। इनके पास तीन रिवाल्वर थे। उन्होंने आते ही फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें उनका साथी विशाखा सिंह व दूसरे गुट का अमनदीप सिंह घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार घायल अमनदीप सिंह की गांववासी विशाखा सिंह के साथ पुरानी रंजिश चल रही है, जिसके चलते कुछ युवक बाहरी जिले से बुलाए गए थे।
इन्होंने देर शाम गुरुद्वारा साहिब के बाहर आकर अमनदीप से कुछ बात की और इसके बाद रिवाल्वर निकालकर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस फायरिंग में अमनदीप सिंह और विशाखा गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों का उपचार सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। ड्यूटी डॉक्टर के अनुसार दोनों ही खतरे से बाहर हैं। थाना कोतवाली की प्रभारी अमनदीप कौर ने सिर्फ इतना ही बताया कि वह घटनास्थल पर जांच कर रही हैं। वहीं सूत्रों के अनुसार पुलिस ने दो-तीन युवकों को पूछताछ के लिए राउंडअप भी किया है।