फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Drunk outpost incharge and scribe beat home guard

नशे में धुत चौकी इंचार्ज व मुंशी ने होमगार्ड को पीटा

Sat, 07 Aug 2021 11:32 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Drunk outpost incharge and scribe beat home guard
जालंधर रोड स्थित साइंस सिटी चौकी में तैनात एक होमगार्ड जवान को तीमारदारी से मना करना महंगा पड़ गया। इससे तमतमाए चौकी इंचार्ज व मुंशी ने डंडों से जमकर होमगार्ड जवान की पिटाई कर डाली। इससे उसे जख्मी हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोप है कि चौकी इंचार्ज नशे में धुत्त था। यह पूरा मामला एसएसपी कपूरथला के ध्यान में आ गया है। एसएसपी ने डीएसपी को जांच का जिम्मा सौंपा है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल कपूरथला में उपचाराधीन जख्मी होमगार्ड बलविंदर सिंह निवासी गांव वरियाना ने थाना सदर के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरदयाल सिंह को दर्ज करवाए बयान में बताया कि वह जालंधर रोड स्थित चौकी साइंस सिटी में तैनात है। शुक्रवार की रात को चौकी इंचार्ज कमलजीत सिंह अपने तीन-चार साथियों के साथ चौकी आए, जो नशे में धुत्त थे। आते ही चौकी इंचार्ज उसे बोले कि सोने के लिए खाट (मंजा) बिछा दे। उसने एक खाट बिछा दी। इस पर चौकी इंचार्ज कमलजीत ने और खाट बिछाने के कहा तो उसने बोला कि वह सब की खाट नहीं बिछा सकता है। इतना सुनते ही तैश में आए चौकी इंचार्ज एएसआई कमलजीत सिंह व मुंशी सिपाही मनप्रीत ने डंडों से उसे जमकर पीटा। इससे वह जख्मी हो गया और सुबह उसे सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन

थाना सदर के एसएचओ गुरदयाल सिंह ने चौकी इंचार्ज की ओर से होमगार्ड जवान बलविंदर सिंह की पिटाई की बात कबूल की है। बयान कलमबद्ध करके जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जब होमगार्ड जवान ने मना किया तो चौकी इंचार्ज ने पहले उसका टेस्ट करवाया और उसके बाद पीटा। दोनों एक-दूसरे पर नशे में होने के आरोप लगा रहे हैं। चौकी इंचार्ज के टेस्ट पर बोले कि उसका टेस्ट नहीं करवाया गया है। चौकी इंचार्ज साइंस सिटी एएसआई कमलजीत सिंह ने कुछ भी कहने से इंकार करते हुए बस इतना कहा कि एसएचओ सदर के ध्यान में सारा मामला है। उनसे बात करें। एसएसपी कपूरथला हरकमलप्रीत सिंह खख ने कहा कि इस मामले की जांच का जिम्मा डीएसपी सब डिवीजन सुरिंदर सिंह को सौंपा गया है। डीएसपी सब डिवीजन सुरिंदर सिंह ने कहा कि गलती दोनों की है। चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया गया है और जांच भी जारी है। होमगार्ड जवान ने भी अनुशासनहीनता की है, जिसके बारे में कार्रवाई के लिए उसके विभाग को पत्र लिखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed