फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Drug smuggler house demolished with JCB in Jalandhar

नशा तस्करों का अब यही हाल होगा: जालंधर में ड्रग्स स्पलायर के घर पर चला बुलडोजर, आप नेता मौके पर मौजूद, बोले...

Wed, 05 Mar 2025 01:41 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 05 Mar 2025 01:41 PM IST
सार

पंजाब के जालंधर में एक नशा तस्कर के घर पर प्रशासन ने पीला पंजा चलाकर मकान को जमींदोज कर दिया। पुलिस कमिश्नरेट ने किशनपुरा इलाके के अधीन आते धानकियां मोहल्ले में नशा तस्कर के घर पर बुलडोजर चलाकर उसे ढहा दिया है।

विज्ञापन
Drug smuggler house demolished with JCB in Jalandhar
जालंधर में ढहाया नशा तस्कर का घर। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। सरकार अब तस्करों की काली कमाई से बनाई गई संपत्तियों पर बुलडोजर चला रही है। पंजाब के महानगर जालंधर में पुलिस कमिश्नरेट ने किशनपुरा इलाके के अधीन आते धानकियां मोहल्ले में नशा तस्कर के घर पर बुलडोजर चला दिया। यह कार्रवाई एडीसीपी तेजबीर सिंह की अगुवाई में की गई। जहां पुलिस ने तस्कर के घर पर बुलडोजर चलाकर घर को ढहा दिया। 

विज्ञापन


बता दें कि पिछले कुछ दिनों से पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के आदेशों पर कई नशा तस्करों के घरों को तोड़ा जा चुका है। इसी के चलते रविवार को देहात पुलिस ने भी दो नशा तस्करों के घरों को धवस्त किया था। इसमें एक महिला तस्कर का घर भी था। 
विज्ञापन




मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी तेजबीर सिंह ने कहा कि तस्कर धर्मेंद्र के खिलाफ अलग-अलग थानों में एनडीपीएस एक्ट के 7 मामले दर्ज हैं। आरोपी को अदालत भगोड़ा करार दे चुकी है। इसके चलते बुधवार को उनकी टीम ने आरोपी के खिलाफ यह कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मौके पर आप के लोकसभा उम्मीदवार रहे पवन टीनू भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पिछले 10 से 15 साल में नशा बहुत बढ़ गया है, जिसे रोकने के लिए सख्ती जरूरी है।


नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी
राज्य पुलिस नशा तस्करी से अर्जित संपत्तियों को जब्त और नष्ट करने के अभियान को लगातार आगे बढ़ा रही है। प्रशासन का कहना है कि नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए ऐसी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed