फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   drug and mobile recover to prisoner in Firozpur central jail

कैदियों से मिले मोबाइल व नशीली गोलियां बरामद

Thu, 29 Aug 2019 10:33 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
drug and mobile recover to prisoner in Firozpur central jail
सेंट्रल जेल फिरोजपुर में वीरवार को चार हवालातियों से मोबाइल और नशीली गोलियां बरामद हुईं। जेल अधिकारियों की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने वीरवार को चार हवालातियों समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जेल अधिकारियों ने जेल में बनी बैरकों में तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान हवालाती साजन वासी हरिपुर थाना इस्लामाबाद जिला अमृतसर के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ। इसी तरह हवालाती दविंदर कुमार वासी मुसैनी फतेहाबाद (हरियाणा) के पास टच स्क्रीन मोबाइल फोन और दो डाटा केबल बरामद हुई है। बैरक नंबर-पांच की तलाशी ली गई तो बाहर पानी वाली हौद के ऊपर बांधी हुई रस्सी लटक रहे अंडर वेयर की जेब से मोबाइल बरामद हुआ है। जांच की जा रही है कि उक्त मोबाइल किस हवालाती का है। थाना सिटी पुलिस ने दो हवालातियों समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जेल प्रशासन के मुताबिक हवालाती बलदेव सिंह वासी पीर खां शेख थाना ममदोट से उसका भाई जरनैल सिंह मिलने आया था। मुलाकात के दौरान जरनैल नशीली गोलियां व बीड़ी के पैकेट बलदेव को दे गया। जब बलदेव मुलाकात करके अपनी बैरक में जाने लगा तो उसकी तलाशी ली गई। उसके अंडर वेयर से नशीली गोलियां और बीड़ी के पैकेट बरामद हुए हैं। थाना सिटी पुलिस ने हवालाती बलदेव सिंह व उसके भाई जरनैल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed