फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Doctor accused of wrong treatment of child's finger, uproar in hospital

डॉक्टर पर लगा बच्चे की उंगली के गलत इलाज का आरोप, अस्पताल में हंगामा

Wed, 01 Dec 2021 11:22 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:22 AM IST
विज्ञापन
Doctor accused of wrong treatment of child's finger, uproar in hospital
जालंधर। एक मासूम बच्ची की उंगली का गलत इलाज करने का आरोप लगा बच्ची के परिजनों ने एक निजी अस्पताल में जमकर हंगामा कर दिया। बच्ची के परिजनों का कहना था कि अस्पताल के डाक्टरों ने मासूम बच्ची का गलत इलाज किया, जिससे उस बच्ची को अपनी उंगली गंवानी पड़ी है। जालंधर के फुटबाल चौक के पास स्थित गंगा ऑर्थो केयर अस्पताल पर आरोप लगाते हुए बस्ती बावाखेल के रहने वाले बच्ची के पिता संदीप व बच्ची के परिजन प्रभाकर वर्मा ने कहा कि वह बच्ची की टूटी उंगली जुड़वाने आए थे। अस्पताल के डॉक्टर की तरफ से उन्हें आपरेशन कर तार डालने की बात कही गई व 21 दिन बाद पट्टी खुलने पर उंगली जुड़ी होने का दावा किया गया था। उन्होंने कहा कि 21 दिन बाद डॉक्टर ने उंगली से तार निकाल कर पट्टी बांध दी थी व कहा था कि उंगली ठीक है। लेकिन जब वह दोबारा पट्टी करवाने आए तो पुरानी पट्टी खोलते ही उंगली नीचे गिर गई। इस बात को लेकर बच्ची के परिजनों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया। मामला बिगड़ता देखकर पीड़ित परिवार व डॉक्टर के बीच बंद कमरे में बातचीत हुई, जिसके बाद पीड़ित परिवार व अस्पताल के डॉक्टर के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed