{"_id":"6942beeaeddec3991508b032","slug":"distressed-by-the-moneylenders-the-man-jumped-into-the-canal-faridkot-news-c-59-1-asr1001-115740-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: सूदखोरों से दुखी होकर व्यक्ति ने नहर में छलांग लगाई, कूदने से पहले बनाया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: सूदखोरों से दुखी होकर व्यक्ति ने नहर में छलांग लगाई, कूदने से पहले बनाया वीडियो
Wed, 17 Dec 2025 10:28 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 10:28 PM IST
सार
अमृतसर के सुल्तानविंड थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय बलजिंदर सिंह ने मंगलवार रात नहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
Crime Scene
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमृतसर के सुल्तानविंड थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय बलजिंदर सिंह ने मंगलवार रात नहर में छलांग लगा दी। आरोप है कि बलजिंदर ने सूदखोरों से पैसे उधार लिए थे और अब वह ब्याज चुकाने में असमर्थ था जिससे वह मानसिक तनाव का शिकार हो गया था। पिछले कुछ महीनों से वह इस वजह से परेशान था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को नहर में उतारा। हालांकि, 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी बलजिंदर का कोई पता नहीं चल सका है।
बलजिंदर के छोटे भाई रंजीत सिंह ने बताया कि उनके भाई ने मंगलवार रात सुल्तानविंड की अपर दोआब नहर के किनारे एक वीडियो बनाई जिसमें उसने बताया कि कुछ लोग उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस मानसिक दबाव के कारण वह अपनी जान देने जा रहा था। जब रंजीत नहर के पास पहुंचा, तो वहां उसे केवल बलजिंदर की जैकेट और मोबाइल मिला।