{"_id":"66215e947062013de702e2c4","slug":"disrespect-to-the-two-sacred-forms-of-sri-guru-granth-sahib-hoshiarpur-news-c-16-1-pkl1027-401998-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: श्री गुरु ग्रंथ साहिब के दो पावन स्वरूपों की बेअदबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: श्री गुरु ग्रंथ साहिब के दो पावन स्वरूपों की बेअदबी
Thu, 18 Apr 2024 11:25 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Thu, 18 Apr 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुकेरियां (होशियारपुर)। मुकेरियां के गांव पोता में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के दो पावन स्वरूपों की बेअदबी किए जाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना गांव में स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास सभा में हुई है।
गुरुद्वारा के पाठी हरबंस लाल ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता ने बताया कि गुरुद्वारा में सुशोभित श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के दो पावन स्वरूपों की बेअदबी की गई है। एक स्वरूप के पन्ना नंबर 570 और 571 तथा दूसरे स्वरूप के पन्ना नंबर 618 से 632 तक को क्षतिग्रस्त कर बेअदबी की गई है। शिकायतकर्ता के मुताबिक सुबह पाठ करने के लिए जब उसने स्वरूप को स्थापित किया तो बेअदबी की बात सामने आई। इस पर गांव के मोहतबर व्यक्तियों को साथ लेकर गुरुद्वारा के चौबारे में सुशोभित दूसरे स्वरूप की जांच की गई तो उसमें भी बेअदबी किए जाने की बात सामने आई।
खबर मिलते ही मुकेरियां पुलिस डीएसपी की अगुवाई में वहां पहुंची और मामले की जांच शुरू की। डीएसपी ने बताया कि फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि बेअदबी किसने और कब की है, पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और गांव में गुरुद्वारा के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी जांची जा रही है। पुलिस के मुताबिक गुरुद्वारा में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगे थे।