फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Dispute over train operation Lohian Khas station superintendent hits guard on head with stick

ट्रेन संचालन पर विवाद: लोहियां खास रेलवे स्टेशन के सुपरिंटेंडेंट ने गार्ड के सिर पर मारा डंडा, वीडियो वायरल

Fri, 09 Oct 2026 11:56 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: Nivedita Updated Fri, 09 Oct 2026 11:56 AM IST
सार

जम्मू जा रही ईंधन से भरी बीटीपीएन ट्रेन सुबह करीब 11 बजे लोहियां खास रेलवे स्टेशन पहुंची थी। ट्रेन को आगे रवाना करने या रोकने को लेकर स्पष्ट निर्देश नहीं मिल रहे थे। ट्रेन मैनेजर रवि और लोको पायलट ज्ञान प्रकाश ने वॉकी-टॉकी के जरिए संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन जवाब नहीं मिलने के कारण असमंजस की स्थिति बनी रही। 

विज्ञापन
Dispute over train operation Lohian Khas station superintendent hits guard on head with stick
वायरल वीडियो - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

जालंधर जिले के लोहियां खास रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संचालन को लेकर हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि स्टेशन सुपरिंटेंडेंट यशवंत ने ट्रेन मैनेजर (गार्ड) रवि के सिर पर डंडे से हमला कर दिया। 
विज्ञापन





घटना के दौरान ट्रेन मैनेजर के हाथ से मोबाइल फोन गिर गया। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए फिरोजपुर रेल मंडल के डिवीजनल ऑपरेशनल मैनेजर (डीओएम) गुरशरण पाठक ने दोनों कर्मचारियों को तलब किया है। वहीं, जीआरपी ने बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जम्मू जा रही ईंधन से भरी बीटीपीएन ट्रेन सुबह करीब 11 बजे लोहियां खास रेलवे स्टेशन पहुंची थी। ट्रेन को आगे रवाना करने या रोकने को लेकर स्पष्ट निर्देश नहीं मिल रहे थे। ट्रेन मैनेजर रवि और लोको पायलट ज्ञान प्रकाश ने वॉकी-टॉकी के जरिए संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन जवाब नहीं मिलने के कारण असमंजस की स्थिति बनी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ट्रेन मैनेजर स्टेशन सुपरिंटेंडेंट यशवंत के पास पहुंचे और ट्रेन रोकने के संबंध में आधिकारिक जानकारी मांगी। आरोप है कि इसी बात पर स्टेशन सुपरिंटेंडेंट भड़क गए और उन्होंने डंडे से हमला कर दिया। घटना के बाद स्टेशन पर हंगामा मच गया और जम्मू जाने वाला बीटीपीएन रैक भी लोहियां स्टेशन पर खड़ा रहा। फिलहाल, मामले की विभागीय जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed