फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Dispute between lawyers and SSP resolved kapurthala

Jalandhar News: वकीलों-एसएसपी के बीच पनपा विवाद सुलझा

Wed, 24 Jul 2024 08:31 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Wed, 24 Jul 2024 08:31 PM IST
विज्ञापन
Dispute between lawyers and SSP resolved kapurthala
कपूरथला। जिला बार एसोसिएशन के वकीलों तथा एसएसपी कपूरथला के बीच दो दिन पहले पनपा विवाद बुधवार को सुलझ गया है। इसकी पुष्टि करते हुए जिला बार एसोसिएशन के प्रधान राजबीर सिंह बावा ने बताया कि माननीय सेशन जज के हस्तक्षेप से सार्थक तरीके से विवाद को सुलझा लिया गया है। एसएसपी कपूरथला बैठक में पहुंच वकीलों के रोष को शांत किया और आगे से वकीलों को प्राथमिकता देने की बात मानी है। इसके बाद वकीलों की ओर से घोषित नो वर्क डे का फैसला भी वापस ले लिया गया है। अब वीरवार से जिला कचहरी में वकील अपने केसों को निरंतर तरीके से देखेंगे।
विज्ञापन

22 जुलाई दिन सोमवार को जिला बार एसोसिएशन के प्रधान तथा कुछ वकील अपने साथी वकील करमबीर सिंह चंदी के किसी जमीनी केस को लेकर एसएसपी कपूरथला से मिलकर अपना पक्ष रखने के लिए गए थे। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के प्रधान राजबीर सिंह बावा, सचिव सतिंदरपाल सिंह खिंडा और उपप्रधान पियूष मनचंदा ने आरोप लगते हुए बताया था कि एसएसपी ने दूसरे पार्टी के लोगों के सामने ही वकीलों के साथ गलत शब्दावली उपयोग करते हुए उन्हें कार्यालय से चले जाने के लिए कह दिया। इस व्यवहार से खफा सैकड़ों वकीलों ने एसएसपी कार्यालय के बाहर ही धरना लगाकर नारेबाजी की थी। 22 जुलाई से 24 जुलाई तक नो वर्क डे घोषित किया था।
विज्ञापन

वहीं, इस विवाद को बढ़ता देख कुछ पुलिस अधिकारी तथा जूडीशियल अधिकारियों ने जिला बार एसोसिएशन के वकीलों से तालमेल स्थापित करके मामले को सुलझाने का प्रयास उसी दिन से किया जा रहा था। एसोसिएशन के प्रधान राजबीर सिंह बावा ने पुष्टि करते हुए बताया कि बुधवार की विशेष बैठक में दोनों पक्षों के विवाद को सम्मानित ढंग से सुलझा लिया है। इसमें माननीय सेशन जज, एसएसपी कपूरथला वत्सला गुप्ता, उनके साथ आए कुछ पुलिस अधिकारी तथा वकीलों की मौजूदगी में मामले को सुलझाने में सेशन जज ने भी सार्थक रोल अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed