फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Dispute between children leads to bloody conflict

Jalandhar News: बच्चों में विवाद से दो पक्षों में खूनी संघर्ष, छह घायल

Mon, 15 Jul 2024 09:52 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 09:52 PM IST
विज्ञापन
Dispute between children leads to bloody conflict
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अबोहर। बच्चों के विवाद ने दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसके चलते दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर तेजधार हथियारों से हमला कर एक-दूसरे के सिर फोड़ दिए। हमले में कुल छह लोग घायल हुए, जिनमें से पांच घायलों को रेफर करना पड़ा। वहीं एक महिला यहीं उपचाराधीन है। दोनों पक्षों के रिश्तेदारों ने अस्पताल में भी हुड़दंग मचाया, जिस कारण अस्पताल प्रबंधकों को पुलिस बुलानी पड़ी।

सीड़ फार्म निवासी अमरजीत कौर ने बताया कि उसके पति सुरेन्द्र और बेटे गुरदेव ने आज सुबह मजदूरी पर जाने के लिए गली में बाइक निकाला ही था कि इतने में पड़ोस में रहने वाले दो बच्चों ने तेज गति में बाइक लाकर उनमें टक्कर मार दी, जिस पर गुरदेव ने बच्चों का डांटते हुए उनके बाइक की चाबी निकाल ली। इतने में दोनों बच्चे अपने घरों में गए और अपने माता पिता को बताया, जिस पर बच्चों के परिजन तैश में आए और आते ही सुरेन्द्र व गुरदेव पर गंडासों व अन्य तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया। जब वह और उसकी भाभी लक्ष्मीबाई बचाव में गई तो उन्हें भी हथियारों से हमला कर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन


वहीं दूसरे पक्ष के कृष्ण व सुरेन्द्र ने बताया कि पहले पक्ष के लोगों ने उनके बेटों से मारपीट करते हुए उसकी बाइक छीन ली, जब वे इस बारे में उलाहना देने गए तो पहले पक्ष के लोगों ने उन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। दोनों पक्षों को लहूलुहान हालत में इमरजेंसी में लाया गया तो उनके रिश्तेदार भी वहीं पहुंच गए और वहां भी हाथापाई की, जिसे देखते हुए इमरजेंसी स्टाफ ने पीसीआर को सूचना दी। अस्पताल की डॉक्टर सोनिमा ने बताया कि दोनों ही पक्षों के काफी एवं गहरी चोटें लगी हुई थी, जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मामले में घायल अमरजीत कौर, सुरेन्द्र, गुरदेव तथा दूसरे पक्ष के कृष्ण व सुरेंद्र को रेफर कर दिया गया है जबकि लक्ष्मीबाई का यहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed