फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Death of woman, charged with murder in Abohar

महिला की मौत, हत्या का आरोप

Fri, 29 Jan 2021 04:11 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 04:11 PM IST
विज्ञापन
Death of woman, charged with murder in Abohar
अबोहर। श्रीगंगानगर रोड स्थित गांव कल्लरखेड़ा में 26 वर्षीय महिला की वीरवार शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। थाना खुईयां सरवर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा है। मायके वालों ने ससुरालियों पर गला दबाकर हत्या करने के आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पति, देवर, सास और ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में मृतका के पिता राजकुमार निवासी रावतसर ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी ममता की शादी करीब 4 साल पहले गांव कल्लरखेड़ा निवासी राजिंद्र जटवाल के साथ की थी। ससुराल वाले दहेज की खातिर बेटी को परेशान करते थे। वीरवार सांय ममता के ससुरालियों ने उन्हें फोन करके बताया कि दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। जब वह मौके पर पहुंचे तो ससुराली ममता के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने ममता के गले पर निशान देखे, जिस पर उन्हें संदेह हुआ कि ससुरालियों ने गला दबाकर उसकी हत्या की है।
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों के बयानों पर ममता के पति राजिंद्र, देवर पवन कमार, सास शारदा व ससुर साहबराम के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। राजकुमार ने बताया उन्होंने अपनी बड़ी बेटी पूजा रानी का विवाह राजिंद्र के साथ किया था। ससुराल वालों कथित रूप से करंट लगाकर पूजा को मार दिया था। उस समय पूजा की बेटी पांच माह थी। उसके पालन पोषण को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपनी दूसरी बेटी ममता का विवाह भी राजिंद्र कुमार के साथ कर दिया, जिसने एक बेटे को जन्म दिया। राजिंद्र और उसके परिवार ने ममता की भी गली दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed