{"_id":"6324afe1dd750164122934cf","slug":"death-of-a-young-man-due-to-chitte-case-filed-against-six-people-muktsar-news-pkl4626206113","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिट्टे से युवक की मौत, छह लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिट्टे से युवक की मौत, छह लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुक्तसर। बठिंडा रोड स्थित गांव भुल्लर के पास 20 वर्षीय युवक की चिट्टे की ओवरडोज से मौत मामले में छह लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। गांव काउनी के निवासी 20 वर्षीय विक्की सिंह का शव बुधवार सुबह सरहिंद और राजस्थान फीडर की बीच की पटरी के पास से बरामद हुआ था। शव से कुछ दूरी पर सिरिंज भी पड़ी हुई थी, जिसकी सुई पर खून जमा हुआ था। मृतक युवक की बाईं बाजू पर भी टीके वाले स्थान से खून निकल रहा था।
परिजनों के अनुसार विक्की काफी समय से नशा कर रहा था और उसका इलाज भी चल रहा था। मगर इसके बावजूद वे नशा नहीं छोड़ पा रहा था। थाना सदर पुलिस ने इस मामले में सलिंदर सिंह उर्फ नीटा तथा जोगिंदर सिंह उर्फ सोनू निवासी गांव सोहणेवाला, दिलबाग सिंह उर्फ गोपी निवासी गांव काउनी, गुरपाल सिंह, जरनैल सिंह निवासी गांव कानियांवाली तथा हरभगवान सिंह उर्फ भागू निवासी गांव थांदेवाला के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी चिट्टा बेचने का धंधा करते हैं और विक्की इनसे ही नशा खरीदता था। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।