फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Death of a person in an accident, vehicles passing through the dead body overnight

दुर्घटना में व्यक्ति की मौत, शव से रात भर गुजरते रहे वाहन

Thu, 22 Jul 2021 04:45 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 04:45 PM IST
विज्ञापन
Death of a person in an accident, vehicles passing through the dead body overnight
जालंधर। महानगर जालंधर के मकसूदा थाने के तहत आते गांव रायपुर रसूलपुर के पास बुधवार को देर रात एक व्यक्ति की वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। इस हादसे की किसी को भनक तक नहीं लगी व हादसे के बाद सारी रात शव जालंधर पठानकोट हाईवे पर ही पड़ा रहा। यहां तक कि हाईवे पर पड़े शव से एक-एक कर कई वाहन गुजरते रहे, जिससे शव के टुकड़े हाईवे पर बिखर गए। जब किसी राहगीर ने हादसे की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने पहुंच कर मशक्कत के बाद टुकड़ों को इकट्ठा किया। इस टुकड़ों में बंटे शव को सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की है। मृतक की पहचान खलील अहमद पुत्र फखरुद्दीन निवासी जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही डीएसपी सुखपाल सिंह रंधावा, मकसूदा के थाना प्रभारी कमलजीत सिंह बल भी मौके पर पहुंच गए थे। इस घटना के बारे में डीएसपी करतारपुर सुखपाल सिंह रंधावा ने कहा कि मृतक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान करते हुए उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि दुर्घटना के कारणों का पता लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed