फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Dead body of newborn child was found in Jalandhar Bist Doab canal

Jalandhar: बिस्त दोआब नहर से मिला नवजात बच्चे का शव, आधा शरीर हो चुका है खराब

Sat, 23 Jul 2022 03:39 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 23 Jul 2022 03:39 PM IST
सार

डॉक्टरों का मानना है कि बच्चे को दो-तीन दिन पहले पानी में फेंका गया। उसके शरीर पर किसी तरह के निशान नहीं मिले हैं। वहीं थाना बावा खेल पुलिस नहर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है।

विज्ञापन
Dead body of newborn child was found in Jalandhar Bist Doab canal
नहर में मिला नवजात का शव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

जालंधर की बिस्त दोआब नहर में बावा खेल के पास नवजात बच्चे का शव मिला। शव को प्लास्टिक के लिफाफे में पानी में उतराते देख लोगों ने उसे निकाला। डॉक्टरों के मुताबिक शव एक या दो माह के लड़के का है। थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन


बच्चे का आधा शरीर खराब हो चुका है जबकि चेहरा ठीक है। डॉक्टरों का मानना है कि बच्चे को दो-तीन दिन पहले पानी में फेंका गया। उसके शरीर पर किसी तरह के निशान नहीं मिले हैं। वहीं थाना बावा खेल पुलिस नहर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है। यह आशंका भी जताई जा रही है कि बच्चे के शव को कहीं और फेंका गया हो और पानी के बहाव के साथ वह यहां पहुंचा हो। बच्चे की मौत कैसे हुई, इसका पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed