फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   DC gave orders to complete the second vaccination by Sunday

डीसी ने रविवार तक दिए दूसरा टीकाकरण मुक्कमल करने के आदेश

Wed, 23 Feb 2022 09:34 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 09:34 PM IST
विज्ञापन
DC gave orders to complete the second vaccination by Sunday
जालंधर। जिले में सभी लोगों को लगने वाली कोरोना की लंबित दूसरी खुराक का टीकाकरण रविवार तक करने के निर्देश डीसी घनश्याम थोरी ने स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने शिक्षण संस्थानों से 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग में आने वाले छात्रों का निकटतम सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए भी कहा। जिला प्रशासनिक परिसर में टीकाकरण अभियान की समीक्षा करते हुए डीसी ने कहा कि अब तक 94 प्रतिशत से अधिक लोगों को पहली खुराक दी जा चुकी है। लगभग 83 प्रतिशत ने दोनों खुराक प्राप्त कर ली हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाकी बचे लोगों को दूसरी खुराक रविवार तक वितरित कर दी जाए, जिससे सभी के टीकाकरण के लक्ष्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर हासिल किया जा सके। डीसी ने 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग में आने वाले छात्रों के अधिकतम टीकाकरण की आवश्यकता पर जोर देते हुए जालंधर के शिक्षण संस्थानों को रविवार तक निकटतम स्वास्थ्य केंद्रों में छात्रों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए कहा है। इसके अतिरिक्त उन्होंने आगे सभी नर्सिंग/डिग्री कॉलेजों, सरकारी और निजी स्कूलों, आईईएलटीएस संस्थानों को अपने छात्रों को टीकाकरण में सहायता करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed