फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Woman used abusive language against PM Modi and Dera Sachkhand Ballan sant she arrested

Punjab: महिला ने PM मोदी और डेरा सच्चखंड बल्लां प्रमुख को कहे अपशब्द; सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास, गिरफ्तार

Mon, 02 Feb 2026 06:55 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 02 Feb 2026 06:55 PM IST
सार

एक दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी पंजाब के जालंधर दौरे पर आए थे। पीएम मोदी डेरा सच्चखंड बल्लां में नतमस्तक हुए। प्रधानमंत्री रविवार को संत श्री गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के उपलक्ष्य में जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लां में माथा टेकने पहुंचे थे।

विज्ञापन
Woman used abusive language against PM Modi and Dera Sachkhand Ballan sant she arrested
डेरा सच्चखंड बल्ला में पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालंधर की महिला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डेरा सच्चखंड बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास को लेकर आपत्तिजनक शब्द कह दिए। महिला ने सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली। जालंधर के आदमपुर इलाके की महिला ने इस संबंध में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिसके बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। 

विज्ञापन


महिला की पहचान हरजीत कौर, निवासी गांव जडूसिंघा के रूप में हुई है। वीडियो में महिला ने प्रधानमंत्री के जालंधर दौरे को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि सुरक्षा इंतजामों के कारण सड़कों को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। उसने आरोप लगाया कि हर तरफ बैरिकेडिंग की गई है और लोगों को आने-जाने नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन


महिला ने वीडियो में कहा कि उसकी बेटी रात से बीमार है और उल्टियां कर रही हैं, लेकिन स्कूटी में तेल तक नहीं है, क्योंकि आदमपुर इलाके की सभी सड़कें बंद कर दी गई हैं। उसने आरोप लगाया कि सड़कों के साथ-साथ दुकानें भी बंद करवा दी गईं, यहां तक कि मेडिकल स्टोर तक नहीं खुलने दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने सवाल उठाया कि यदि ऐसे हालात में किसी को आपात स्थिति में इलाज की जरूरत पड़ जाए तो वह कहां जाए और कैसे जाए। वीडियो में महिला ने पुलिस प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि पुलिस किसी की बात नहीं सुन रही और लोगों को निकलने नहीं दे रही। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद आदमपुर इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। विभिन्न संगठनों के लोग और स्थानीय निवासी आदमपुर पुलिस थाने पहुंच गए और महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने और आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल को लेकर उचित कानूनी कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed