फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   vehicle finance on fake id, 12 activa recovered from accused

जाली आईडी पर करते थे वाहन फाइनेंस, 12 एक्टिवा समेत दबोचे

Mon, 06 Mar 2017 08:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Mon, 06 Mar 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
vehicle finance on fake id, 12 activa recovered from accused
arrested
थाना सदर जमशेर पुलिस ने जाली दस्तावेज और आईडी प्रूफ लगाकर विभिन्न फाइनेंस कंपनियों से एक्टिवा फाइनेंस करवा आगे बेचने के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से करीब 12 एक्टिवा बरामद की गई हैं। आरोपियों की पहचान सुखजिंदर सिंह निवासी गांव चीमा तहसील जगरांव और पूजा के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


थाना सदर जालंधर की अगुवाई में एएसआई परमजीत सिंह ने पुलिस पार्टी समेत मैकडानल्डस जीटी रोड पर नाका लगाया हुआ था।  गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी सुखजिंदर सिंह और पूजा को गिरफ्तार किया। ये दोनों आरोपी अमित भट्टी निवासी गांव धीणा से मिलकर जाली दस्तावेज और जाली आईडी प्रूफ तैयार करते थे।
विज्ञापन


इसके बाद अपने नाम और पते बदलकर विभिन्न कंपनियों से एक्टिवा फाइनेंस करवाकर आगे बेचने का धंधा करते थे। ये लोग फाइनेंस की गई एक्टिवा को मनजीत ऑटो डीलर अली मोहल्ला जालंधर के पास आगे बेचने के लिए पहुंचाते थे। इसके बाद मनजीत सिंह बीरा मार्केट में राजा नाम के लोगों को एक्टिवा बेचने के लिए भेजता था। उनके पास से जाली दस्तावेज और जाली आईडी प्रूफ के आधार पर ली गई करीब 12 एक्टिवा बरामद हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इन एक्टिवा को फाइनेंस करवाने में कुछ कंपनियों के कर्मचारियों की भी मिलीभगत हो सकती है। आरोपी सुखजिंदर सिंह और पूजा को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के बाद 7 मार्च तक का पुलिस रिमांड हासिल करके तफतीश की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपियों से और भी एक्टिवा या अन्य वाहन बरामद होने की संभावना है। पुलिस इस मामले में कई अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed