फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Uproar over detention of youth in drone robbery case in Jalandhar

Jalandhar: ड्रोन लूट केस में युवक की हिरासत पर हंगामा, प्रेस क्लब चौक के पास परिवार और पुलिस आमने-सामने

Thu, 20 Nov 2025 05:15 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 20 Nov 2025 05:15 PM IST
सार

पंजाब के जालंधर के कस्बा नकोदर में ड्रोन लूट मामले में पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया तो हंगामा हो गया। युवक के परिवार वाले और पुलिस के बीच जमकर बहसबाजी हुई।

विज्ञापन
Uproar over detention of youth in drone robbery case in Jalandhar
पुलिस के साथ बहसबाजी की गई। - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर के कस्बा नकोदर में हुए ड्रोन लूट मामले में वीरवार को जालंधर प्रेस क्लब के बाहर उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब नकोदर पुलिस पूछताछ के लिए आए युवक आशीष को हिरासत में लिया। पुलिस ने उसे गाड़ी में बिठाया ही था तभी युवक के परिवार के लोग वहां पहुंच गए। परिवार के लोगों ने आशीष को पुलिस की गाड़ी से बाहर खींच लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर बहसबाजी और हंगामा हुआ। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी हरमिंदर सिंह संधू ने बताया कि आशीष से केवल पूछताछ की जा रही है। क्योंकि ड्रोन लूट मामले में कई अहम बिंदू सामने आए हैं। पुलिस के मुताबिक 2 दिन पहले हुई घटना में अमित नाम के युवक से ड्रोन लूटे जाने के बाद पूछताछ में आशीष का नाम सामने आया। लोकेशन ट्रेस होने पर पुलिस प्रेस क्लब पहुंची थी।
विज्ञापन


उधर आशीष की मां किरण ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को बेवजह परेशान किया जा रहा है। 28 अक्तूबर को बिट्टू नामक व्यक्ति ने आशीष को फोन किया था और ड्रोन वाले युवक से संपर्क की बात कही थी। आशीष ने पवन नामक व्यक्ति का नंबर दिया था, लेकिन उसके बाद कोई बातचीत नहीं हुई। किरण ने कहा कि उनका बेटा पिछले तीन दिनों से मानसिक रूप से परेशान है और अब पुलिस ने उसे जोर-जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। परिवार का कहना है कि आशीष का लूट की घटना से कोई लेना-देना नहीं है। फिलहाल पुलिस आशीष और अन्य संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed