{"_id":"58b841294f1c1bbd56834768","slug":"unknown-dead-body-found-third-deadbody-found-with-in-four-days-at-ferozepur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां मिल रहीं लावारिस लाशें, बीते चार दिनों में मिला तीसरा शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यहां मिल रहीं लावारिस लाशें, बीते चार दिनों में मिला तीसरा शव
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Thu, 02 Mar 2017 09:29 PM IST
विज्ञापन
शव बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर की बस्ती टैंका वाली स्थित रेलवे क्रॉसिंग फाटक के पास बने रेलवे के कंडम क्वार्टर से एक शव बरामद हुआ है। पिछले चार दिन में जिले में यह तीसरी लावारिस लाश मिली है।
थाना सदर पुलिस के मुताबिक बस्ती टैंकावाली रेलवे क्रॉसिंग फाटक के पास रेलवे क्वार्टर बने हैं जो खस्ताहाल हैं। इनके एक क्वार्टर में वीरवार सुबह किसी व्यक्ति ने एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई देखी। उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने लावारिस शव को अपने कब्जे में लेकर उसकी पहचान के लिए सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में रखी है।
इससे चार दिन पहले गांव हामद चौकीदार हाकम सिंह ने पुलिस को सूचना दी थी कि गांव हामद के बस स्टापेज के पास एक 27 वर्षीय महिला की लाश पड़ी है। इसी तरह चौंकीदार मुख्तियर सिंह ने पुलिस को सूचना दी थी कि गांव अल्फूके बस स्टैंड पर एक युवक की लाश पड़ी है। अब तक उक्त दो लाशों की पहचान नहीं हुई थी कि अब तीसरी लाश रेलवे के कंडम क्वार्टर से बरामद हुई है। इससे लोगों में दहशत है।