फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   unknown dead body found, third deadbody found with in four days at ferozepur

यहां मिल रहीं लावारिस लाशें, बीते चार दिनों में मिला तीसरा शव

Thu, 02 Mar 2017 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Thu, 02 Mar 2017 09:29 PM IST
विज्ञापन
unknown dead body found, third deadbody found with in four days at ferozepur
शव बरामद
फिरोजपुर की बस्ती टैंका वाली स्थित रेलवे क्रॉसिंग फाटक के पास बने रेलवे के कंडम क्वार्टर से एक शव बरामद हुआ है। पिछले चार दिन में जिले में यह तीसरी लावारिस लाश मिली है।
विज्ञापन


थाना सदर पुलिस के मुताबिक बस्ती टैंकावाली रेलवे क्रॉसिंग फाटक के पास रेलवे क्वार्टर बने हैं जो खस्ताहाल हैं। इनके एक क्वार्टर में वीरवार सुबह किसी व्यक्ति ने एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई देखी। उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने लावारिस शव को अपने कब्जे में लेकर उसकी पहचान के लिए सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में रखी है।
विज्ञापन


इससे चार दिन पहले गांव हामद चौकीदार हाकम सिंह ने पुलिस को सूचना दी थी कि गांव हामद के बस स्टापेज के पास एक 27 वर्षीय महिला की लाश पड़ी है। इसी तरह चौंकीदार मुख्तियर सिंह ने पुलिस को सूचना दी थी कि गांव अल्फूके बस स्टैंड पर एक युवक की लाश पड़ी है। अब तक उक्त दो लाशों की पहचान नहीं हुई थी कि अब तीसरी लाश रेलवे के कंडम क्वार्टर से बरामद हुई है। इससे लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed