{"_id":"571274594f1c1bb7694a6af1","slug":"theft-judge-house-crime-moga","type":"story","status":"publish","title_hn":"जज के घर से चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जज के घर से चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान
ब्यूरो,अमर उजाला/मोगा
Updated Sat, 16 Apr 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गीता कालोनी में किराए की कोठी में रहने वाले जज के घर से लाखों के सामान की चोरी का मामला सामने आया है।
थाना सिटी साउथ में पुलिस ने जज की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल कोर्ट में तैनात जज गौरव गुप्ता छुट्टियां होने के कारण कहीं बाहर गए हुए थे। वह मूल रूप में जालंधर के रहने वाले हैं और शनिवार को जब घर पहुंचे तो उनके घर का बाहरी ताला टूटा पड़ा था और घर अंदर सामान बिखरा पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और फिंगर प्रिंट लिए।
एएसआई इकबाल सिंह ने बताया कि जज गौरव गुप्ता की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक चोर सोने की चेन, महंगी घड़ी, 15 हजार की नगदी, एलसीडी, सिलेंडर, इनवर्टर समेत करीब 1.25 लाख रुपये का सामान चुरा ले गए।