{"_id":"57cd79454f1c1b305e31711c","slug":"suicide-young-guy-committed-suicide-police-case-three-accused-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में क्लेश से दुखी युवक ने की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में क्लेश से दुखी युवक ने की खुदकुशी
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Mon, 05 Sep 2016 08:42 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिवीजन नंबर एक के इलाके सोढ़ल नगर में एक युवक ने अपनी पत्नी, साली और सास से परेशान हो जहर निगलकर खुदकुशी कर ली। युवक का शव घर से काफी दूर मकसूदां इलाके में मिला है। घटना रविवार देर रात की है, पुलिस डिवीजन नंबर एक ने शव को कब्जे में लेकर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
टेंट हाउस चलाने वाला सोढल इलाके के विकास अरोड़ा की शादी करीब चार साल पहले रिजा दुआ से हुई थी। उसके घर ढाई साल की बच्ची भी है। एसएचओ डिवीजन नंबर एक बलबीर सिंह के मुताबिक विकास काफी परेशान रहता था। खुदकुशी से पहले लिखे सुसाइड नोट में उसने कहा है कि वह अपनी पत्नी रीजा दुआ को काफी प्यार करता है, लेकिन उसकी सास मधु और हिना उसका घर चलने नहीं देती हैं। उसको काफी परेशान करती है। उसकी पत्नी भी उनके साथ मिलकर उसको प्रताड़ित करती है और घर में कलह क्लेश करती है।
रविवार को विकास घर से निकल गया और उसने सुसाइड नोट लिखकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी मौत हो गई। रात को करीब 11 बजे उसका शव मिला तो पुलिस ने उसके पास से सुसाइड नोट बरामद किया। इसके आधार पर विकास की पत्नी, सास और साली पर खुदकुशी के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।