फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Student arrested in Jalandhar for murder of BJP leader relative women

भाजपा नेता की रिश्तेदार की हत्या: आरोपी विशाखापट्टनम से काबू, यूनिवर्सिटी के छात्र ने बुजुर्ग को क्यों मारा?

Mon, 05 May 2025 08:18 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 05 May 2025 08:18 PM IST
सार

जालंधर में भाजपा नेता की रिश्तेदार बुजुर्ग महिला की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। 

विज्ञापन
Student arrested in Jalandhar for murder of BJP leader relative women
आरोपी के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के जालंधर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता की बुजुर्ग रिश्तेदार महिला की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। भाजपा नेता अशोक सरीन हिक्की की बुजुर्ग रिश्तेदार विनोद कुमारी दुग्गल (70) की हत्या करने वाला और कोई नहीं बल्कि एक छात्र है। हत्या मामले की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपी कार्तिक रेड्डी को आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी कार्तिक रेड्डी जालंधर की एक निजी यूनिवर्सिटी में पढ़ता है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद चौंकाने वाले खुलासे भी हुए हैं। 

विज्ञापन


70 वर्षीय बुजुर्ग विनोद कुमारी दुग्गल जालंधर के मोता सिंह नगर में रहती थी। वह भाजपा नेता अशोक सरीन हिक्की की रिश्तेदार थी। तीन दिन पहले विनोद कुमारी दुग्गल की हत्या कर आरोपी फरार हो गया था। आरोपी छात्र ने घर पर लूट की वारदात को भी अंजाम दिया था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी छात्र ने बुजुर्ग महिला को लूट के इरादे से ही मारा था। पुलिस ने प्रेस कांफ्रेस कर आरोपी के बारे में बताया कि आरोपी छात्र मूल रूप से आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम का रहने वाला है। आरोपी ने लोन चुकाने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। 
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके पिता का निधन हो चुका है। घर में माता और बहन खेती करती हैं। उसने पढ़ाई के लिए एक लाख रुपये का लोन ले रखा है, जिसे चुकाने के लिए उसने लूट की योजना बनाई। घर में बुजुर्ग दंपती रहते था। जैसे ही व्यक्ति बाहर गया तो वह दीवार फांदकर अंदर चला गया। वह केवल लूट की वारदात करना चहता था, लेकिन वृद्धा ने उसे पहचान लिया था तो उसने उसका गला घोंट दिया, ताकि मौत नेचुरल लगे। वह घर से दो चूड़ियां और दो अंगूठियां चुराकर ले गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना वाले दिन 2 मई को वारदात के समय बुजुर्ग महिला घर में अकेली थी। उनके पति किसी काम से बाजार गए हुए थे। जब वह शाम को घर वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद है। उन्होंने कई बार दरवाजे पर दस्तक दी, जब इसके बाद भी कोई दरवाजा नहीं खुला तो उन्हें शक हुआ। इसके बाद वह ऊपर के दरवाजे से घर में दाखिल हुए। अंदर देखा को बुजुर्ग महिला विनोद दुग्गल की हत्या हो चुकी थी।


बस अड्डा की पुलिस द्वारा मर्डर की धारा 103 (1) बीएनएस के तहत 73 नंबर एफआईआर थाना डिवीजन नंबर-6 मॉडल टाऊन में दर्ज कर ली गई थी। यह मामला मृतका विनोद कुमारी दुग्गल के पति भीमसेन दुग्गल के बयानों पर दर्ज किया गया है जो कि वारदात के समय घर पर मौजूद नहीं थे। जब वह करीब 2 घंटे के बाद दोपहर 2 बजे वापस घर लौटे तो उनकी पत्नी विनोद कुमारी दुग्गल मृत हालत में घर में पड़ी हुई थी। महिला के हाथ से सोने की अंगूठियां, बाजूओं में पहना हुआ सोना (कड़े) और मोबाइल फोन भी गायब था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed