{"_id":"62bd844176956a75c162b6ae","slug":"separatist-slogans-written-on-walls-of-punjab-armed-police-premises-in-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: पंजाब आर्म्ड पुलिस परिसर की दीवार पर लिखे अलगाववादी नारे, पुलिस ने पेंट से मिटाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jalandhar: पंजाब आर्म्ड पुलिस परिसर की दीवार पर लिखे अलगाववादी नारे, पुलिस ने पेंट से मिटाया
Thu, 30 Jun 2022 04:38 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 30 Jun 2022 04:38 PM IST
सार
डीसीपी जांच जसकरणजीत सिंह तेजा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हाई सिक्योरिटी जोन में इस तरह की हरकत से पुलिस हरकत में आ गई है।
विज्ञापन
विस्तार
जालंधर में पंजाब आर्म्ड पुलिस (पीएपी) परिसर में दीवारों पर अलगाववादी नारे लिखने का मामला सामने आया। इससे पीएपी में अफरा तफरी मच गई। तेजी से मुलाजिमों ने नारे पर नीला पेंट फेरकर मिटा दिया। सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पीएपी की दीवार पर लिखे नारे की वीडियोग्राफी करवाने के बाद सोशल मीडिया पर धमकी दी।
डीसीपी जांच जसकरणजीत सिंह तेजा का कहना है कि जांच की जा रही है। कुछ सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। जिसके बाद आरोपियों को पकड़ा जाएगा। लेकिन पीएपी हाई सिक्योरिटी जोन है, वहां की दीवारों पर अलगाववादी नारे लिखा जाने से दहशत का माहौल है और वहां की सुरक्षा कटघरे में है।