फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Richie KP hit-and-run case main accused Prince arrested

Punjab: रिची केपी हिट-एंड-रन मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, प्रिंस ने किया सरेंडर, दो दिन के रिमांड पर

Tue, 28 Oct 2025 10:33 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 28 Oct 2025 10:33 PM IST
सार

पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी के बेटे रिची केपी के हिट-एंड-रन मामले में मुख्य आरोपी प्रिंस ने सरेंडर किया है। अदालत ने आरोपी प्रिंस को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
Richie KP hit-and-run case main accused Prince arrested
रिची केपी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद (फाइल)

विस्तार

पंजाब के जालंधर में पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी के बेटे रिची केपी के हिट-एंड-रन मामले में मुख्य आरोपी प्रिंस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्रिंस हादसे के बाद से फरार था। उसके दो साले मदद करने के आरोप में पहले ही गिरफ्तार किए गए थे। इन लोगों ने मुख्य आरोपी प्रिंस को छिपने में मदद की थी। यह घटना 13 सितंबर 2025 में हुई थी, जब रिची की फॉर्च्यूनर कार को एक क्रेटा कार ने टक्कर मार दी थी। 
विज्ञापन


हालांकि, मुख्य आरोपी प्रिंस घटना के बाद से फरार था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर थी। मंगलवार को आरोपी ने सरेंडर किया है, जिसके बाद उसका दो दिन का रिमांड लिया गया है। इससे पहले जालंधर पुलिस आरोपी प्रिंस की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली तक छापेमारी कर चुकी थी। 45 दिन बाद प्रिंस ने खुद ही आत्मस्मर्पण किया है। 
विज्ञापन


13 सितंबर की रात मॉडल टाउन इलाके में एक्सीडेंट हुआ था। रिची केपी अपनी फॉर्च्यूनर कार में सवार था, तभी प्रिंस की क्रेटा कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इस टक्कर में रिची केपी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed