{"_id":"67fb34fceefd328c6500a869","slug":"rdx-and-rocket-launcher-sent-from-pakistan-to-punjab-four-arrested-2025-04-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब को दहलाने की साजिश : पाक से आईएसआई ने भेजा आरडीएक्स और रॉकेट लॉन्चर, चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब को दहलाने की साजिश : पाक से आईएसआई ने भेजा आरडीएक्स और रॉकेट लॉन्चर, चार आरोपी गिरफ्तार
Sun, 13 Apr 2025 09:32 AM IST
अंकेश ठाकुर
सुरिंदर पाल, जालंधर
सुरिंदर पाल, जालंधर
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 13 Apr 2025 09:32 AM IST
सार
पड़ोसी मुकल्क पाकिस्तान में बैठे आतंकी पंजाब को दहलाने की साजिश रच रहे हैं। इस साजिश के तहत आईएसआई ने भारी मात्रा में आरडीएक्स और रॉकेट लॉन्चर भेजा था। लेकिन पंजाब पुलिस की मुस्तैदी से यह साजिश नाकाम हुई है।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस।
- फोटो : संवाद (फाइल)
विस्तार
पंजाब की काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने सूबे को दहलाने की साजिश बेनकाब करते हुए भारी मात्रा में आरडीएक्स व रॉकेट लॉन्चर बरामद किए हैं। यह खेप जालंधर-कपूरथला हाईवे पर सुभानपुर से बरामद की गई है। यह ऑपरेशन काउंटर इंटेलिजेंस हेड एआईजी नवजोत माहल की अगुआई में चलाया गया। डीजीपी गौरव यादव जल्द ही मीडिया के समक्ष इस संबंध में जानकारी साझा करेंगे।
विज्ञापन
विस्फोटक बरामदगी के आरोप में सुभानपुर के चार युवकों को हिरासत में लिया गया है। जांच में सीआई को इतना पता चला है कि पंजाब में विस्फोट कर दहशत फैलाने की साजिश थी और रॉकेट लॉन्चर से किसी बड़ी हस्ती को निशाना बनाया जाना था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आरडीएक्स को पाकिस्तान से आईएसआई ने ड्रोन के माध्यम से भेजा है। काउंटर इंटेलिजेंस को आशंका है कि सूबे में भारी मात्रा में आरडीएक्स पहुंच चुका है जिसमें से अभी कुछ ही हिस्सा बरामद हुआ है। इसी वजह से डीजीपी यादव खुद सड़क पर उतर आए हैं। सीआई की टीम माझा इलाके में ऑपरेशन चला रही है। कुछ और लोगों के गिरफ्तार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
यही वजह है कि अभी आधिकारिक रूप से मामले का खुलासा नहीं किया जा रहा है। पंजाब पुलिस पहले ही ग्रेनेड मामलों को लेकर काफी चौकस चल रही है और तमाम मामलों का खुलासा कर चुकी है। इससे पाकिस्तान में बैठे खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स व खलिस्तान कमांडों फोर्स और आईएसआई तिलमिला रही है।
जांच अभियान में तेजी, सुरक्षा बढ़ाई
ग्रेनेड हमलों से सफलता न मिलती देखकर ही पाकिस्तान ने पंजाब काे दहलाने के लिए आरडीएक्स भेजा है। पिछले साल बीएसएफ ने फाजिल्का में पाकिस्तान से आया एक किलो आरडीएक्स बरामद किया था। हाल ही में सीमा के निकट बीएसएफ की चौकी में लोडेड इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) धमाका हुआ था। पुलिस ने पंजाब में जबरदस्त चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। खासकर धार्मिक स्थलों व सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा अचानक बढ़ा दी गई है।
होशियारपुर में ग्रेनेड के साथ दो भाई गिरफ्तार
काउंटर इंटेलिजेंस की एक टीम ने टांडा के बस्ती अंबरसरियां से कथित तौर पर दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने एक बैग बरामद किया है जिसमें ग्रेनेड और विस्फोटक पाउडर भरा था, जिसे उन्होंने मिट्टी के नीचे दबा कर रखा था। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि करने और विवरण सांझा करने से कतरा रही है। जालंधर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने शुक्रवार को दसूहा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार व्यक्ति सिंचाई विभाग के एक बांध पर कर्मचारी है। पूछताछ के दौरान उससे मिली जानकारी के आधार पर सुबह करीब साढ़े आठ बजे टांडा के बस्ती अंबरसरियां में छापेमारी की गई। जालंधर की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने एक घर पर छापेमारी कर दो भाइयों को हिरासत में लिया। उनसे प्राथमिक पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर एक बैग बरामद किया गया। बैग में से 2 ग्रेनेड और विस्फोटक पाउडर बरामद हुआ। उक्त बैग उन्होंने अपने घर के पास झाड़ियों में मिट्टी के नीचे दबा कर रखा था। काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने दोनों भाइयों को मौके पर ही विस्फोटकों सहित हिरासत में ले लिया और जालंधर ले गई।