फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   punjab, jalandhar, crime, bribe

जिला माल अधिकारी का रीडर रिश्वत लेते गिरफ्तार

Wed, 03 Jun 2015 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Wed, 03 Jun 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने बुधवार शाम को जिला माल अधिकारी के रीडर को रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर लिया है।
विज्ञापन


रीडर रोहित कुमार एक कैदी की पैरोल (छुट्टी) के आवेदन पर पॉजीटिव रिपोर्ट करने की एवज में सात हजार रुपये ले रहा था। उस पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

विजिलेंस ब्यूरो के मुताबिक सतनाम सिंह ने उनके पास शिकायत की थी कि उसका दोस्त जेल में बंद है और उसकी छुट्टी का आवेदन जिला माल अधिकारी के पास आया हुआ है। सतनाम सिंह की शिकायत के मुताबिक रीडर रोहित दस हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है और सौदा सात हजार रुपये में तय हो गया।

डीएसपी विजिलेंस सोमनाथ ने जाल बिछाकर रोहित को उस समय दबोच लिया, जब वह तय सौदे के मुताबिक सात हजार की राशि ले रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed