{"_id":"6ae43a3ea1eb14ca450fd8d0","slug":"panic-in-jalandhar-after-schools-received-threats-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में दो स्कूलों को उड़ाने की धमकी: राहुल गांधी के दाैरे का जिक्र, लिखा-रेलवे ट्रैक पर होगा आईईडी ब्लास्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधर में दो स्कूलों को उड़ाने की धमकी: राहुल गांधी के दाैरे का जिक्र, लिखा-रेलवे ट्रैक पर होगा आईईडी ब्लास्ट
Fri, 30 Oct 2026 12:03 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: Nivedita
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:03 PM IST
सार
स्कूलों के संबंध में ई-मेल में दोपहर 12:11 बजे धमाके करने का जिक्र किया गया था, जिसके बाद से ही सुरक्षा बलों और बम निरोधक दस्तों ने संबंधित परिसरों को घेरकर गहन तलाशी अभियान शुरु कर दिया है। सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय यह भी है कि इसी ई-मेल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संगरूर दौरे के दौरान भी ब्लास्ट करने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन
स्कूल में जांच के लिए पहुंची टीम
- फोटो : संवाद/फाइल
विस्तार
जालंधर में दो स्कूलों एपीजे स्कूल और आर्मी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले हैं, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से पुलिस को सूचित कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक दोनों स्कूलों में छुट्टी की घोषणा नहीं की गई थी।
धमकी भरे ईमेल में बच्चों को बचाने से संबंधित संदेश होने की बात भी सामने आई है। हालांकि, धमकी की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की जांच और सुरक्षा संबंधी कार्रवाई महत्वपूर्ण है। फिलहाल, धमकी की आधिकारिक पुष्टि और स्कूल परिसरों की तलाशी से जुड़ी जानकारी सामने आना बाकी है।
प्राप्त हुई इस ई-मेल में केवल स्कूलों तक ही धमकी सीमित नहीं रखी गई है, बल्कि इसमें रेलवे नेटवर्क को भी बड़े पैमाने पर निशाना बनाने की बात कही गई है। मेल में चेतावनी दी गई है कि 1 नवंबर को दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में लोग सफर करने से बचें। इसके अलावा अमृतसर, फिरोजपुर, लुधियाना और बठिंडा के रेलवे ट्रैक पर आईईडी (आईईडी) ब्लास्ट करने की बात भी लिखी गई है।
विज्ञापन
स्कूलों के संबंध में ई-मेल में दोपहर 12:11 बजे धमाके करने का जिक्र किया गया था, जिसके बाद से ही सुरक्षा बलों और बम निरोधक दस्तों ने संबंधित परिसरों को घेरकर गहन तलाशी अभियान शुरु कर दिया है। सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय यह भी है कि इसी ई-मेल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संगरूर दौरे के दौरान भी ब्लास्ट करने की धमकी दी गई है। एक साथ कई संवेदनशील ठिकानों, शिक्षण संस्थानों, रेलवे मार्गों और राजनीतिक कार्यक्रमों को निशाने पर लिए जाने की इस चेतावनी के बाद पूरे पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह धमकी भरा मेल आखिर कहाँ से और किसने भेजा है।
पहले भी कई बार मिल चुकी हैं धमकियां
जालंधर के स्कूलों को इससे पहले भी कई बार ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 15 दिसंबर 2025 को करीब 10 से 11 स्कूलों, जनवरी 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डेरा बल्लां दौरे से पहले, 1 मार्च 2026 को कई शिक्षण संस्थानों, 7 मई 2026 को करीब 5 से 6 स्कूलों और 30 सितंबर 2026 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले भी धमकियां मिलने की खबरें सामने आई थीं।
लगातार मिल रही ऐसी धमकियों के बीच स्कूलों की सुरक्षा और बच्चों की हिफाजत को लेकर चिंता बढ़ गई है। फिलहाल, ताजा ईमेल के स्रोत और धमकी की वास्तविकता का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।