फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Newlywed Woman Ends Her Life in Jalandhar Had Love Marriage Six Months Ago

जालंधर में नवविवाहिता ने दी जान: छह माह पहले की थी लव मैरिज, काम पर गया था वेटर पति; फंदे से लटकती मिली

Mon, 25 May 2026 03:05 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Mon, 25 May 2026 03:05 PM IST
सार

घटना से पहले रंजना ने किसी से फोन पर लंबी बातचीत की थी और कुछ चैट भी की थी। फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस अब आखिरी कॉल डिटेल और मोबाइल चैट खंगाल रही है।

विज्ञापन
Newlywed Woman Ends Her Life in Jalandhar Had Love Marriage Six Months Ago
suicide - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालंधर के सुदामा विहार में शादी के महज 6 महीने बाद एक नवविवाहिता ने जान दे दी। रंजना का शव घर में पंखे से लटका मिला। रंजना और उसका पति मूल रूप से नेपाल के रहने वाले थे और कुछ समय पहले ही जालंधर में किराए के मकान में रहने आए थे। 
विज्ञापन


मृतका का पति राजन एक होटल में वेटर का काम करता है। घटना के समय वह ड्यूटी पर गया था, जबकि सास अपनी बेटी के घर गई हुई थी। जब राजन काम से लौटा तो पत्नी को फंदे से लटका देखा। परिजनों के अनुसार दोनों की लव मैरिज हुई थी और शादी के बाद दोनों खुशी-खुशी रह रहे थे। 
विज्ञापन


परिवार का कहना है कि उनके बीच किसी तरह का बड़ा विवाद सामने नहीं आया था।। पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना से पहले रंजना ने किसी से फोन पर लंबी बातचीत की थी और कुछ चैट भी की थी। फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस अब आखिरी कॉल डिटेल और मोबाइल चैट खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और परिवार के सदस्यों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed