फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   murder, youth muredered in faridkot, faridkot murder

नौजवान को तेजधार हथियार से काट डाला 

Sat, 16 Jul 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जैतो (फरीदकोट)
ब्यूरो/अमर उजाला, जैतो (फरीदकोट) Updated Sat, 16 Jul 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
murder, youth muredered in faridkot, faridkot murder
हत्या - फोटो : Getty
उपमंडल के गांव मत्ता में शुक्रवार रात एक नौजवान व्यक्ति की तेजधार हथियारों से हत्या करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान गांव मत्ता निवासी राजिंदर कुमार (37) के रूप में हुई। थाना जैतो पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। 

 राजिंदर कुमार पिछले कुछ समय से कोटकपूरा में भी एक व्यवसायी के पास कार्यरत था और हर रोज अप डाउन करता था। शुक्रवार शाम करीब 8 बजे वह काम से घर लौट आया था लेकिन कुछ समय बाद ही वापस स्कूटर पर चला गया। घर से जाने के कुछ समय बाद ही वह जैतो-कोटकपूरा मुख्य मार्ग को जाने वाली गांव की संपर्क सडक़ पर गंभीर हालत में मिला।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस के अनुसार उसकी गर्दन समेत शरीर के कई हिस्सों पर तेजधार हथियार के निशान पाए गए हैं। थाना जैतो प्रभारी एसआई लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक नौजवान के पिता जगदीश कुमार के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed