फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   murder, wife's lover, killed, husband, three arrested, sahakot crime, jalandhar

पत्नी ने प्रेमी से करवाई पति की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 12 Apr 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहकोट (जालंधर)
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहकोट (जालंधर) Updated Tue, 12 Apr 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
murder, wife's lover, killed, husband, three arrested, sahakot crime, jalandhar
हत्या - फोटो : demo
गांव पर्जिया खुर्द में छप्पड़ में बोरी में मिले कश्मीरी युवक के हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। युवक की हत्या उसकी पत्नी के प्रेमी ने अपने साथियों के साथ की थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मृतक की पत्नी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


एसएसपी जालंधर (देहाती) हरमोहन सिंह ने बताया कि एसएचओ शाहकोट ओंकार सिंह बराड़ के नेतृत्व में टीमों का गठन किया हुआ था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्होंने अपना आरोप कबूल लिया है। डीएसपी कार्यालय शाहकोट में प्रेसवार्ता के दौरान अधिकारियों ने बताया कि मकसूद शाह जो गांवों में कपड़ा लोईयां, शाल बेचने का काम करता था और मलसियां में किराए के मकान में अपने साथियों के साथ रहता था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बीती 4 अप्रैल को वह रोज की तरह मलसियां से उगाही करने के लिए अपने मोटरसाइकिल पर निकला, लेकिन घर न लौटा। 9 अप्रैल को गांव पर्जियां खुर्द के बाहर बने छप्पड़ में एक तैरती हुई उसकी लाश मिली, गले में रस्सी बंधी हुई थी। शव एक प्लास्टिक के बोरे में डाल कर खेसी डब्बीदार में लपेट कर एक प्लास्टिक बोरे में ईंटें डालकर बांध कर छप्पड़ में फेंका हुआ था। इसको पुलिस ने बरामद कर मामला दर्ज करके आगे की तफतीश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान सामने आया कि मृतक के दोस्त अब्दुल रशीद खुवाजा का इस हत्याकांड में हाथ हो सकता है। उसके दो दोस्त मनजीत सिंह उर्फ मनदीप वासी टाहली थाना सदर नकोदर व अमनदीप सिंह उर्फ अमना वासी गांव कन्निया खुर्द थाना शाहकोट पर शक हुआ। डीएसपी ने बताया कि हत्या की वजह यह थी कि मृतक मकसूद शाह अपने परिवार समेत जम्मू-कश्मीर से मलसियां किराए पर रहता था।

उसकी पत्नी पवेज के साथ अब्दुल रशीद खुवाजा के साथ अवैध संबंध बन गए। इसके बारे में मृतक को शक पड़ गया था। इस वजह से मृतक की पत्नी प्रवेश ने पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। अब्दुल रशीद खुवाजा, मनजीत सिंह उर्फ मनदीप वासी टाहली थाना सदर नकोदर और अमनदीप सिंह उर्फ अमना वासी गांव कन्निया खुर्द थाना शाहकोट मकसूद शाह को अपने ऑटो में बैठाकर ले गया था।


उसने साथियों के मिलकर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को खुर्द-बुर्द कर दिया था। आरोपी अब्दुल रशीद ने अपने साथियों को मकसूद शाह को मारने के लिए कुछ पैसे भी दिए थे। पुलिस ने तीनोें को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी प्रवेश को भी हिरासत में ले लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed