{"_id":"68033d265dc6296a820b2da8","slug":"murder-of-punjabi-student-in-canada-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा में पंजाबी छात्रा की हत्या: बस स्टाॅप पर खड़ी हरसिमरत के सीने में लगी गोली, दो कार सवारों के बीच फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कनाडा में पंजाबी छात्रा की हत्या: बस स्टाॅप पर खड़ी हरसिमरत के सीने में लगी गोली, दो कार सवारों के बीच फायरिंग
Sat, 19 Apr 2025 11:41 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 19 Apr 2025 11:41 AM IST
सार
हरसिमरत दो कार सवारों के बीच हुई गोलीबारी का शिकार बनी। पुलिस ने बताया कि हरसिमरत सीने में गोली लगने के बाद मौके पर गिर पड़ी थी। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हरसिमरत रंधावा
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा में ओंटारियो के हैमिल्टन में पंजाबी मूल की 21 वर्षीय भारतीय छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। छात्रा मोहवाक कालेज में शिक्षा ग्रहण कर रही थी। छात्रा की पहचान हरसिमरत रंधावा के रूप में की गई है। घटना उस समय हुई जब हरसिमरत एक बस स्टॉप पर बस का इंतजार कर रही थी।
स्थानीय पुलिस के मुताबिक, हरसिमरत दो कार सवारों के बीच हुई गोलीबारी का शिकार बनी। पुलिस ने बताया कि हरसिमरत सीने में गोली लगने के बाद मौके पर गिर पड़ी थी। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश उसकी मौत हो गई। पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। एक गोली निकट के एक घर की खिड़की पर भी लगी।
हालांकि पुलिस का कहना है कि हैमिल्टन में दो गैंग के बीच गोलीबारी में हरसिमरत रंधावा को गोली लगी थी। हरसिमरत अपनी पढ़ाई के लिए लगभग दो साल पहले कनाडा गई थी और अपनी डेली रूटीन के लिए बाहर जा रही थी जब यह घटना घटी। दो ग्रुप के बीच झड़प के दौरान गोलीबारी हुई और एक गोली उसे लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच जुटी है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
हैमिल्टन पुलिस सर्विस ने कहा कि स्थानीय समयानुसार शाम करीब 7.30 बजे उन्हें हैमिल्टन में अपर जेम्स और साउथ बेंड रोड के पास गोलीबारी की सूचना मिली। जब पुलिस वहां पहुंची तो उसने रंधावा को सीने में गोली लगने के घाव के साथ पाया। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार हरसिमरत हैमिल्टन के मोहॉक कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। जमा किए गए वीडियो के जरिए जांचकर्ताओं ने पाया है कि एक काली मर्सिडीज एसयूवी के यात्री ने एक सफेद सेडान में बैठे लोगों पर गोलीबारी की। गोलीबारी के तुरंत बाद, सफेद सेडान ऊपरी जेम्स पर उत्तर की ओर भाग गई और मर्सिडीज साउथ बेंड पर पश्चिम की ओर चली गई। एलेनबी एवेन्यू पर एक घर की पिछली खिड़की में भी गोलियां लगीं, जहां रहने वाले लोग कुछ फीट की दूरी पर टेलीविजन देख रहे थे। हैमिल्टन पुलिस ने एक बयान में कहा, सौभाग्य से, घर में कोई भी घायल नहीं हुआ है।
टोरंटो स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने शुक्रवार को एक पोस्ट में कहा कि हम हैमिल्टन,ओंटारियो में भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की दुखद मौत से बेहद दुखी हैं। हम हरसिमरत के परिवार के साथ संपर्क में हैं. इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। वाणिज्य दूतावास ने कहा कि वह हरसिमरत के परिवार के साथ निकट संपर्क में है और आवश्यक राजनयिक सहायता दे रहा है।
मोहॉक कॉलेज, जहां हरसिमरत का एडमिशन हुआ था, ने भी इस घटना की पुष्टि की है। कॉलेज ने एक बयान में कहा, "इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं उसके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। मोहॉक कॉलेज कम्यूनिटी के सदस्य के रूप में, हम जानते हैं कि यह नुकसान कई लोगों को महसूस हो रहा है। हम हरसिमरत के दोस्तों, परिवार और व्यापक कॉलेज समुदाय का समर्थन करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।