फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   murder, father's murder, accused son, police case, moga crime, jalandhar, punjab

बेटे पर जमीन के लालच में पिता की हत्या का आरोप

Fri, 05 Aug 2016 09:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Fri, 05 Aug 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
murder, father's murder, accused son, police case, moga crime, jalandhar, punjab
हत्या - फोटो : demo
थाना फतेहगढ़ पंजतूर पुलिस ने गांव मूंडी जमाल में पिता को शराब में कोई जहरीली चीज पिलाकर हत्या करने के आरोप में मृतक की शिकायत पर उसके बेटे पर केस दर्ज किया है। मृतक की बेटी ने आरोप लगाया है कि उसके आरोपी भाई ने जमीन के कथित लालच में यह काम किया है।
विज्ञापन

 

इस केस की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर ब्रिज मोहन ने बताया कि गुरविंदर कौर की शिकायत पर उसके सगे भाई पंजाब सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता गुरविंदर कौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 22 जुलाई को उसके ताया की बहू ने फोन पर बताया कि उसका पिता महिल सिंह बीमार है। उसे अस्पताल दाखिल करवाया गया था।

विज्ञापन

 

इसके बाद लगभग 12 बजे रात को छुट्टी दिलवा कर घर वापस लाया गया था। इसके बाद शिकायतकर्ता के पिता को मोगा में डॉ. गोमती थापर मिशन अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां इलाज के दौरान महिल सिंह की मौत हो गई थी। आरोपी ने जल्दी उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता बुजुर्ग की बेटी को अपने पिता की मौत पर संदेह था। उसने 30 जुलाई को भोग पड़ने के बाद अपने पिता की मौत की पड़ताल की। उसे शक था कि उसके भाई पंजाब सिंह ने जमीन के कथित लालच में उसके पिता महिल सिंह को शराब में कोई जहरीली चीज मिलाकर पिला दी है। पुलिस की प्राथमिक जांच के मुताबिक मृतक के पास साढ़े 12 एकड़ जमीन गांव मूंडी जमाल में और तकरीबन 7 एकड़ जमीन गांव सकत्तरा जिला गुरदासपुर में थी। उसका बेटा पंजाब सिंह अलग रहता था और वह अपने पिता की मुश्तरका खाते में जमीन का हिस्सा मांगता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed