{"_id":"6a0aa50ec06e3b52ee0e5d5f","slug":"mother-and-daughter-attacked-in-jalandhar-broke-into-house-to-assault-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में मां-बेटी पर हमला: साथ रहने का दबाव बना रहा था आरोपी, घर में घुसकर की मारपीट और छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधर में मां-बेटी पर हमला: साथ रहने का दबाव बना रहा था आरोपी, घर में घुसकर की मारपीट और छेड़छाड़
Mon, 18 May 2026 11:06 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Mon, 18 May 2026 11:06 AM IST
सार
पीड़िता का करीब डेढ़ साल पहले तलाक हो चुका है और तब से वह अपनी मां के साथ रह रही है। आरोपी लगातार उस पर अपने साथ रहने का दबाव बना रहा था और आने-जाने पर रोक लगाने की कोशिश करता था।
विज्ञापन
पीड़ित महिलाएं
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर में एक युवती और उसकी मां के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी हरजीत जबरन उनके घर में घुस आया और युवती के साथ मारपीट करते हुए छेड़छाड़ की कोशिश की। जब उसकी मां बचाव के लिए आगे आईं तो आरोपी ने उनके साथ भी बेरहमी से मारपीट की। इतना ही नहीं, मदद के लिए फोन करने पर आरोपी ने युवती का मोबाइल भी तोड़ दिया।
पीड़िता ने बताया कि उसका करीब डेढ़ साल पहले तलाक हो चुका है और तब से वह अपनी मां के साथ रह रही है। आरोपी लगातार उस पर अपने साथ रहने का दबाव बना रहा था और आने-जाने पर रोक लगाने की कोशिश करता था। विरोध करने पर उसने घर में घुसकर हमला कर दिया। घटना के बाद घायल मां-बेटी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका मेडिकल और एमएलआर किया जा रहा है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी के परिवार ने भी उनकी मदद करने के बजाय उल्टा उन्हीं पर आरोप लगाने शुरू कर दिए। पीड़ित पक्ष ने पुलिस शिकायत दर्ज कराई है, जिसकी जांच की जा रही है।