फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   MLA Sheetal Angural received death threats along with family in Punjab

Punjab: MLA शीतल अंगुराल को परिवार सहित जान से मारने की मिली धमकी, लॉरेंस बिश्नोई की DP लगे नंबर से आई कॉल

Wed, 17 Aug 2022 06:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 17 Aug 2022 06:54 PM IST
सार

विधायक ने धमकी मिलने पर फेसबुक पर लाइव होकर कहा कि मैं किसी से डरने वाला नहीं हूं। कॉल  दो माह पहले आई थी। यह उनके राजनीतिक विरोधियों की चाल भी हो सकती है, पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और कॉल डिटेल खंगालने में जुटी है।

विज्ञापन
MLA Sheetal Angural received death threats along with family in Punjab
विधायक शीतल अंगुराल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लॉरेंस बिश्नोई की डीपी लगे एक फोन नंबर से जालंधर वेस्ट के विधायक शीतल अंगुराल को जान से मारने की धमकी मिली है, हालांकि किसी तरह की फिरौती नहीं मांगी गई। इसके बाद बुधवार दोपहर फेसबुक पर लाइव होकर विधायक ने कहा कि मैं किसी से डरने वाला नहीं हूं।

विज्ञापन


उन्हें यह कॉल दो महीने पहले आई थी और हो सकता है यह उनके राजनीतिक विरोधियों की कोई चाल हो। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए विधायक की सिक्योरिटी बढ़ा दी है और जिन नंबर से जान से मारने की धमकी मिली थी उसकी जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन


लाइव के दौरान विधायक ने कहा कि पार्टी प्रवक्ता होने के नाते वह कई मौकों पर गैंगस्टरों के विरुद्ध बोलते रहे हैं और आगे भी बोलेंगे, वह किसी से डरने वाले नहीं हैं। विधायक ने कहा, जिन लोगों ने भी यह काम किया है, वे जल्द सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवादों में रहने वाले विधायक के पुराने मामले खंगाले जा रहे हैं, क्योंकि धमकी परिवार सहित जान से मारने की है कोई पैसे की मांग नहीं की गई। कई मामलों में शीतल अंगुराल को पहले भी धमकियां मिलती रही हैं। ऐसे में पुलिस पुराने विवादों को भी खंगाल रही है। 

इससे पहले पूर्व विधायक केडी भंडारी सहित जालंधर के कई प्रतिष्ठित लोगों को गैंगस्टर लॉरेंस और गोल्डी बराड़ के नाम पर धमकी देकर पैसे मांगने की कॉल आई थी लेकिन विधायक शीतल अंगुराल के मामले में ऐसा नहीं है। अब पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि जिस नंबर से अंगुराल को धमकी मिली है, क्या उसी नंबर से किसी बड़े नेता या उद्योगपति को भी धमकी मिली है।


वहीं यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह किसी की शरारत तो नहीं। पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू ने मामले की जांच डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा को सौंपी है। इसके बाद जिस नंबर से शीतल अंगुराल को धमकी मिली है, पुलिस ने उस नंबर को साइबर सेल को सौंप दिया गया है। पुलिस पता लगा रही है कि इस नंबर से कॉल विदेश से आई है या शहर से ही आपरेट किया गया है। पूर्व विधायक केडी भंडारी के मामले में भी पुलिस ने इसी तरह मामला ट्रेस किया था और आरोपी पंजाब का निकला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed