फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Misdeed with 15 year old minor girl in Jalandhar of Punjab

जालंधर में हैवानियत: चार लोगों ने नाबालिग से किया सामूहिक दुष्कर्म, आंटी ने 20 हजार रुपये में किया सौदा

Fri, 14 May 2021 07:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 14 May 2021 07:20 PM IST
सार

15 साल की नाबालिग लड़की को 20 हजार रुपये में रिश्ते में आंटी लगने वाली महिला ने चार लोगों के हवाले कर दिया। आरोपियों ने कांग्रेस पार्षद की इमारत में बने स्पा सेंटर में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शिवसेना नेता को धर दबोचा है। वहीं बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Misdeed with 15 year old minor girl in Jalandhar of Punjab
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media

विस्तार

कांग्रेस पार्षद की इमारत में चल रहे एक स्पा सेंटर में 10वीं कक्षा की 15 वर्षीय छात्रा को नशा करवाकर चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। नाबालिग की आंटी लगने वाली महिला लुधियाना से उसे नशा करवाकर जालंधर लाई थी, जिसने 20 हजार रुपये में पीड़िता को चारों दरिंदों के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


चारों ने उस बच्ची से दुष्कर्म किया। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो आंटी समेत पांचों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्जकर लिया गया है। पुलिस ने शिवसेना नेता सोहित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है जबकि बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


15 साल की बच्ची ने पुलिस को बताया कि वह लुधियाना की रहने वाली है और 10वीं कक्षा की छात्रा है। वह अपनी नानी के पास रहती है। उसके नानी के मोहल्ले में एक महिला रहती है, जिससे उसकी पहचान हो गई। वह महिला नशा करती थी और पीड़िता को भी नशे की लत लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की के मुताबिक 6 मई को आंटी उसे जालंधर के क्लाउड स्पा सेंटर में ले गई। स्पा सेंटर में आशीष, खान, सोहित और इंदर थे। लड़की को नशा करवाया गया और पहले आशीष ने फिर बाकी तीनों ने उसके साथ जबरदस्ती की। लड़की का कहना है कि आंटी ने इसकी एवज में 20 हजार की राशि आरोपियों से ली और वापस लुधियाना ले आई। 

लड़की की हालत बिगड़ी तो उसने सारी घटना अपनी मां को बताई। मां ने उसको अस्पताल में दाखिल करवाया, जिसके बाद मामला जालंधर पुलिस को सौंपा गया। जालंधर की डिवीजन नंबर छह की पुलिस ने आंटी समेत पांचों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्जकर लिया है। 

एसीपी माडल टाउन हरविंदर गिल का कहना है कि सोहित को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह शिवसेना का नेता है जबकि बाकी लोग फरार चल रहे हैं। लड़की का मेडिकल जालंधर सिविल अस्पताल से करवाया गया है। आई क्लाउड स्पा सेंटर कांग्रेस पार्षद की बिल्डिंग में बना हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed