फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Minor boy misdeed with minor girl in Jalandhar

Jalandhar: 14 साल की लड़की से 12 साल के लड़के ने किया रेप, गर्भवती होने पर आरोपी परिवार ने दे दी ऐसी सलाह

Mon, 27 Jan 2025 12:16 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 27 Jan 2025 12:16 PM IST
सार

पीड़िता की मां बिहार गई थी। तभी आरोपी ने उनकी बेटी के साथ संबंध बनाए और फिर धमकी दी। पीड़िता के गर्भवती होने पर पूरे मामले का खुलासा हो गया।

विज्ञापन
Minor boy misdeed with minor girl in Jalandhar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालंधर में दुष्कर्म का मामला सामने आया है जहां 12 साल के लड़के ने घर में अकेली 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ संबंध बनाए। पूरा मामला तब सामने आया जब लड़की 7 महीने की गर्भवती हो गई। 
विज्ञापन


शिकायत के बाद पुलिस ने जांच की और नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले में लड़की की मेडिकल जांच भी करवाई है। पुलिस को दिए बयानों में पीड़ित लड़की की मां ने बताया कि उसके पांच बच्चे हैं, जिनके साथ वह किराए के क्वार्टर में रहती है। कुछ दिन पहले उसके पति की मौत हो गई थी। वह मजदूरी करके किसी तरह पूरे परिवार का खर्च चलाती है। 
विज्ञापन


मई 2024 में जब उसके पति की मौत हो गई तो वह बिहार में अपने गांव चली गई। उसे अपने पति की मौत का मुआवजा राशि लेनी थी। इस दौरान पीड़ित महिला के बच्चे यहीं रह रहे थे। उस दौरान एक दिन उसकी 14 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। भोगपुर में रहने वाले एक किसान का नाबालिग बेटा आया और उसने पीड़िता की बेटी के साथ अपने क्वार्टर में संबंध बनाए। रेप के बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। आरोपी की धमकियों से पीड़ित लड़की डर गई। जिसके चलते उसने परिवार को कुछ नहीं बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को जब पीड़िता अपनी बेटी को लेकर गांव गई तो उसके पेट में दर्द होने लगा। जब चेकअप कराया गया तो पता चला कि बेटी सात महीने की गर्भवती है। जिसके बाद पीड़िता ने पंजाब लौट कर शिकायत भोगपुर की पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब इस बारे में आरोपी के परिवार वालों से बातचीत की गई तो आरोपी के परिवार ने कहा कि हम पैसे देते हैं, आप बिहार जाकर नाबालिग पीड़िता की शादी करवा दो। पीड़ित परिवार ने जब मामले की शिकायत पुलिस को दी तो उन्होंने आरोपी के परिवार से जान का खतरा है।

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed