{"_id":"69932a66247f9ddaf0020ddd","slug":"lpu-student-jumps-to-death-from-9th-floor-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"LPU में स्टूडेंट ने 9वीं मंजिल से लगाई छलांग: नीचे गिरते ही तोड़ा दम, जालंधर का रहने वाला था निखिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
LPU में स्टूडेंट ने 9वीं मंजिल से लगाई छलांग: नीचे गिरते ही तोड़ा दम, जालंधर का रहने वाला था निखिल
Mon, 16 Feb 2026 08:31 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 16 Feb 2026 08:31 PM IST
सार
पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में सोमवार को एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। छात्र ने बिल्डिंग की नौंवी मंजिल से छलांग लगा दी और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में उस समय हड़कंप मच गया जब एक छात्र ने यूनिवर्सिटी परिसर की इमारत के छलांग लगा दी। छात्र इमारत की 9वीं मंजिल के कूद गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्र ने लाइब्रेरी की बिल्डिंग से कूद कर खुदकुशी की है।
विज्ञापन
मृतक की की पहचान निखिल सिमक (22) पुत्र मनीष कुमार निवासी गांव सुनड़ खुर्द, तहसील फिल्लौर, जिला जालंधर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम एलपीयू पहुंची। घटना स्थल का जायजा लिया और सबूत जुटाए। पुलिस का कहना है कि छात्र ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि मृतक ने मानसिक परेशानी के कारण खुदकुशी की है और मृतक के परिजनों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। परिवार को सूचना दे दी गई है और वे फगवाड़ा पहुंच रहे हैं। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन