फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Late night hooliganism in Jalandhar, attackers cut off young man hand with sharp weapons, attacked him on head

Punjab: जालंधर में देर रात जमकर गुंडागर्दी, हमलावरों ने तेजधार हथियारों से युवक का हाथ काटा, सिर पर किए वार

Wed, 24 May 2023 12:06 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 24 May 2023 12:06 PM IST
सार

घायल शिवम भोगल ने पुलिस को बताया कि वह देर रात करीब 10 बजे घर से बाइक पर निकला था। घर से कुछ दूरी पर ही पहले से ताक लगाए बैठे युवकों ने उसे घेर लिया। उस पर तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

विज्ञापन
Late night hooliganism in Jalandhar, attackers cut off young man hand with sharp weapons, attacked him on head
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालंधर के सूर्या एनक्लेव में मंगलवार देर रात जमकर गुंडागर्दी हुई। ओपन जीप पर जा रहे एक युवक को तेजधार हथियार लिए 12 से 15 युवकों ने घेर कर लिया और उस पर हमला कर हाथ काट डाला। हाथ बाजू से अलग हो गया है। हमलावरों ने इतनी क्रूरता दिखाई कि युवक की आंखें तक नोच डालीं। इस घटना से जालंधर में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


अपनी बाजू हाथ में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे घायल युवक को मरहम पट्टी करने के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज अमृतसर रेफर कर दिया है। डॉक्टरों का कहना है कि अगर समय पर मेडिकल कॉलेज में पहुंच जाए तो यह सर्जरी कर जुड़ भी सकता है। एसएचओ नवदीप सिंह का कहना है कि पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। मारपीट कोई रंजिशन नहीं बल्कि रास्ते को लेकर विवाद हुआ था... जो हत्या के प्रयास तक पहुंच गया।
विज्ञापन


सूर्या एनक्लेव निवासी शिवम भोगल ने पुलिस को बताया कि वह देर रात करीब 10 बजे घर से अपनी ओपन जीप पर निकला था। घर से कुछ दूरी पर ही पहले से बैठे 10-15 युवकों ने उसे घेर लिया। उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इसके बाद जब वह चिल्लाया तो लोग घरों से निकल कर बाहर आए। हालांकि मौके से मिली जानकारी के मुताबिक सड़क निर्माणधीन थी और दोनों के वाहन विपरीत दिशा से आ रहे थे। दोनों पक्षों के वाहन आमने-सामने हो गए तो विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भार्गव कैंप इलाके में मिला व्यक्ति का शव
जालंधर के थाना भार्गव कैंप के अंतर्गत चपली चौक के नजदीक संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान अलूप कुमार निवासी लिंक कॉलोनी, आबादपुरा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मोहल्ला निवासियों ने थाना भार्गव कैंप की पुलिस को दी।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। थाना प्रभारी बलजिंदर सिंह ने बताया कि मृतक की वहां से एक्टिवा बरामद हुई लेकिन एक्टिवा को खंगालने पर उन्हें कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले। स्थानीय लोगों बातचीत में पता चला कि मृतक काफी समय से बीमार चल रहा था। जबकि उसके पारिवारिक सदस्य विदेश में रहते हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 174 की कार्रवाई शुरू कर दी है और परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed