फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar NRI smuggling heroin police caught

Jalandhar: हेरोइन तस्करी कर रहा था एनआरआई, पुलिस ने ड्रग मनी के साथ पकड़ा; दो माह पहले कनाडा से आया था

Tue, 10 Jun 2025 06:12 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 10 Jun 2025 06:12 PM IST
सार

गुरजिंदर सिंह उर्फ जिंदा कनाडा का नागरिक है और पिछले करीब दो महीने से गांव पुनिया में रह रहा है। वह नशे का आदी है और इलाके में नशे की तस्करी भी करता है। उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है, उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Jalandhar NRI smuggling heroin police caught
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

नशे के खिलाफ युद्ध के तहत जालंधर ग्रामीण की शाहकोट पुलिस ने ड्रग्स की आपूर्ति करने वाले एक एनआरआई को गिरफ्तार किया है। डीएसपी शाहकोट ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह भुल्लर के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने मीवाल चौक पर एक चेक प्वाइंट लगाया हुआ था। एक सफारी गांव मीवाल की तरफ से आई। जब उन्होंने रुकने का इशारा किया, तो चालक ने गाड़ी को भगाने की कोशिश की। 
विज्ञापन


पुलिस ने गाड़ी रोक कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम गुरजिंदर मिठ कैलडोल ओंटारियो कनाडा हाल वासी गांव पूनिया जालंधर बताया। जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो 20 ग्राम हेरोइन, 50 नशीली गोलियां, हेरोइन से ढके 02 चांदी के कागज, एक लाइटर, 1 पाइप, एक डिजिटल पेन, गाड़ी की ड्राइवर साइड वाली खिड़की से 1,19,000 रुपये की भारतीय मुद्रा की ड्रग मनी बरामद की। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि गुरजिंदर सिंह उर्फ जिंदा कनाडा का नागरिक है और पिछले करीब दो महीने से गांव पुनिया में रह रहा है। वह नशे का आदी है और इलाके में नशे की तस्करी भी करता है। उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है, उससे गहन पूछताछ की जा रही है। कनाडा में उसके खिलाफ नशा तस्करी के 02 मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed